-
-
कुलपति प्रो संगीता शुक्ला की नेमप्लेट पर कालिख पोती
—Jan 18 2020 -
विवाहिता के साथ दुष्कर्म ग्वालियर। विवाहिता महिला को नशीला पदार्थ सुंधाकर अपहरण कर एक आरोपी यूपी ले गया और उसके धमकाकर दुष्कर्म किया। वारदात थाटीपुर थाना क्षेत्र के विवेक नगर की है। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर आई पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाटीपुर थाना क्षेत्र के विवेक नगर निवासी महिला छह माह पूर्व गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी थाटीपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार पीडि़ता की तलाश कर रही थी कि पीडि़त अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत की गोला का मंदिर निवासी शशि शर्मा उसे नशीला पदार्थ सुंधाकर ले गया था और दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
—Jan 18 2020 -
चेक बाउंस अभियान में 13 गिरफ्तार किए थाटीपुरए महाराजपुराए जनकगंज और हजीरा को मिली सफलता ग्वालियर। चेक बाउंस में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को अभियान के शुरूआत में ही 13 आरोपी पकड़े है। थाटीपुर और हजीरा थाना पुलिस ने जहां एक.एक आरोपी पकड़ा हैए वहीं जनकगंज पुलिस ने चार और महाराजपुरा थाना पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि चेक बाउंस के मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को महाअभियान शुरू किया गया है। अभियान में थाटीपुर थाना पुलिस ने फरार आरोपी चंदन सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी गांधी रोड को पकड़ा है। वहीं हजीरा थाना पुलिस ने अभियान में प्रजेन्द्र सिंंह परिहार पुत्र उदय राज परिहार निवासी चार शहर का नाका को पकड़ा है। इधर जनकगंज थाना पुलिस ने राजेन्द्र अग्रवाल निवासी जीवाजी गंजए अयूब खान निवासी निम्बाजी की खोए मोहन कुशवाह निवासी गोल पहाडिय़ा और पवन दुबे निवासी नई सड़क को पकड़ा है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने पकड़े सात अभियान में जुटी महाराजपुरा थाना पुलिस ने सुबह.सुबह छह आरोपियों विनोद शर्मा निवासी डीडी नगरए अनुराग चौहान निवासी अमलताश कॉलोनीए गजराज निवासी शताब्दीपुरमए सौरभ सिंह चौहान निवासी कुंज विहारए मुनेन्द्र शर्मा निवासी शताब्दीपुरमए हवलदार सिंह निवासी शताब्दीपुर और राहुल भदौरिया निवासी डीडी नगर को पकड़ा है।
—Jan 18 2020 -
महिला के बैग से 21 हजार रुपये चोरी सीसीटीवी में कैद हुई वारदात ग्वालियर। बेटे की शादी के लिए रुपए जोड़ रही महिला के बैग से चोर 21 हजार रुपए पार कर ले गया। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के केनरा बैंक की है। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वारदात को अंजाम देता हुआ चोर कैद हुआ है। माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ निवासी सरस्वती पत्नी लक्ष्मण कुशवाह गृहणी हैए तीन माह बाद उनके बेटे बलराम कुशवाह का विवाह होना है। विवाह में परेशानी ना आएए इसके लिए उन्होंने कुछ पैसे एकत्रित किए थे। घर में पैसे खत्म ना हो जाएंए इसे देखते हुए सरस्वती 21 हजार रुपए जमा कराने के लिए केनरा बैंक पहुंची थी। अभी वह कुर्सी पर बैठकर रुपए जमा करने की स्लिप भर रही थीं कि तभी एक युवक आया और उनके बैग में रखे 21 हजार रुपए निकाल ले गया। वारदात का पता उस समय चला जब वे पैसे जमा करने के लिए विण्डो पर पहुंची और बैग में हाथ डाला तो पता चला कि पैसे गायब हैं। मामले का पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि वारदात को एक 18 से 20 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया था। युवक काली जैकेट और पेंट पहने था और उसका रंग सांवला था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दौड़ते हुए भाग निकला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
—Jan 18 2020 -
पुलिस ने बंद कराये डीजेए कई जगह हुआ झगड़ा ग्वालियर। शहर में आयोजित विवाह समारोह पुलिस के लिए परेशानी बनते रहे और शाम से शुरू हुए डीजे बंद कराने के लिए पुलिस को शनिवार तक परेशान होना पड़ाए इस दौरान कई जगह विवाद की स्थिति बनीए लेकिन पुलिसकर्मियों ने सहनशीलता का परिचय दिया और समझाइश दी। सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि शिकायत आने के बाद पुलिस गार्डन में जाकर डीजे बंद करा देती हैए लेकिन कुछ ही देर बाद उसी स्थान से फिर शिकायत आती है कि वहां पर डीजे बंद नहीं हैए इस तरह पुलिस बार.बार डीजे बंद कराने के लिए गश्त छोड़कर दौड़ती रही। शराब के नशे में डीजे पर डांस कर रहे शराबी बार.बार पुलिस के आने पर विवाद पर उतर आए और उनकी संख्या ज्यादा होने के चलते पुलिसकर्मियों ने वहां से वापस लौटने में ही भलाई समझी। क्योंकि जिन गार्डनों में डीजे बज रहा थाए वे शहर के नामी गार्डन हैं और यहां पर हो रही शादियां भी बड़े लोगों की थीं। रात 12 बजे जैसे ही पुलिसकर्मी रात्रि गश्त की ड्यूटी में पहुंचेए उन्हें पहले से ही तैयार डीजे बंद कराने की शिकायतें मिलीं। इसके बाद एक बार जो शुरू हुआ डीजे बंद कराने का अभियान सुबह पांच बजे तक जारी रहा। सुप्रीम कोर्ट ने साउण्ड पॉल्यूशन को देखते हुए रात दस बजे तक डीजे चलाने की अनुमति दी है। लेकिन तय समय के बाद भी मैरिज गार्डन में डीजे बजते हंै।
—Jan 18 2020 -
सास.ससुर और पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कार और पांच लाख रुपए के लिए करते थे प्रताडि़त ग्वालियर। दहेज में पांच लाख रुपए और स्विप्ट कार के लिए पति तथा सास.ससुर नवविवाहिता को मारपीट कर प्रताडि़त करते थेए जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दी थी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के देसाई नगर की है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतूए सास शशि शर्मा और ससुर जवाहर शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुरार सीएसपी रामनरेश शर्मा ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र के देसाई नगर निवासी पिंकी शर्मा पत्नी जीतू उर्फ जितेन्द्र ने 9 जनवरी को फांसी लगा ली थीए उसे उपचार के लिए बिरला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया था। मामले की जांच में पता चला कि पिंकी का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था और मृतका के माता.पिता ने दहेज में ससुराल वालों द्वारा मांगे गए रुपए तथा जेवर के साथ बाइक भी दी थी। शादी के छह माह बाद ही पति व सास.ससुर उसे मायके से पांच लाख रुपए व स्विप्ट कार लाने के लिए प्रताडि़त कर मारपीट करते थेए जिससे तंग आकर ही उसने फांसी लगाकर जान दी थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी सास.ससुर तथा पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
—Jan 18 2020 -
-
प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 51वीं पुण्य तिथि मनाई गई ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के लश्कर एवं माधवगंज सेवाकेंद्र द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 51 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर सेवाकेंद्र संचालिका बीण्केण् आदर्श दीदी ने कहा कि 18 जनवरी 1969 को ब्रह्माकुमारी संस्था के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा अपने भौतिक शरीर का त्यागकर अव्यक्त वतन वासी बने थे। विश्व में शांति और सद्भावना के लिए कार्यरत ब्रह्माकुमारी संस्था उनकी पुण्यतिथि को हर वर्ष विश्व शांति दिवस के रूप में मनाती है। यह दिवस हमें विशेष रूप से सम्पूर्णता की स्थिति को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा त्याग और तपस्या की जीती जागती मिसाल है। उन्होंने परमात्मा के बताए हुए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को एक नई दिशा दी। जिस राह पर चलकर आज लाखों लोगों ने अपने जीवन की बगिया में खुशियों के फूल खिलाए हैं। जो उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर आजीवन ब्रह्मचर्य का संकल्प लेकर सतयुगी सृष्टि की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मानव को यही बताया कि जैसे हमारे संकल्प होंगे वैसी हमारी सृष्टि बनेगी। यदि हमें पावन सृष्टि और नया भारत चाहिए तो हमें सदा श्रेष्ठ संकल्प करने होंगे। इस अवसर पर बीण् केण् ज्योति बहिनए बीण् केण् लक्ष्मी बहिनए बीण् केण् डॉण् गुरुचरण भाईए बीण् केण् प्रहलाद भाईए बीण् केण् पवन भाई सहित संस्थान से जुड़े सैकड़ों भाई बहिनों ने श्रद्धांजलि दी।
—Jan 18 2020 -
अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय मरी
—Jan 18 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -











