युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या ग्वालियर। एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना मोहना थाना क्षेत्र स्थित पत्थर के फड़ के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान ड्राइवर के रूप में हुई है फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते उसकी हत्या की है और हत्यारे कौन हैं। मोहना थाना प्रभारी गजेन्द्र धाकड़ ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि एक युवक की लाश स्टोन पार्क के पास पड़ी हुई है। लाश मिलने का पता चलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या पत्थरों से कुचलकर की गई है। पुलिस जांच कर रही थी कि तभी पता चला कि मृतक मोहना थाना क्षेत्र निवासी अजीम ;25द्ध पुत्र नशारत खान है और वह पेशे से ड्राइवर है और प्रायवेट टैक्सी चलाता है। घटना का पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त की। हमलावरों ने बेरहमी से बड़े.बड़े पत्थरों से कुचलकर हत्या की है। हमलावर उसे कोई भी मौका नहीं देना चाहते थेए जिससे उसके बचने की संभावना रहे। पत्थरों से हत्या करने से पुलिस का मानना है कि हमलावर मजबूत कद काठी का होगा। इसीलिए उसने इतने वजनी पत्थर से वार किया है। अजीम की हत्या करने वाले और वजह का पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ में भी उन्होंने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि वह आखिरी बार किसके साथ था और यहां पर आते हुए किसी ने उसे देखा था क्याए जिससे आरोपियों का पता चल सके। पुलिस को परिजनों ने बताया कि अमीम चार भाई और तीन बहनें हैं। वह काफी मिलनसार था। वह रोजाना की तरह शाम को वह घर से घूमने के लिए कह कर निकला था और इसके बाद वह वापस नहीं आया।

Jan 19 2020