महिला के बैग से 21 हजार रुपये चोरी सीसीटीवी में कैद हुई वारदात ग्वालियर। बेटे की शादी के लिए रुपए जोड़ रही महिला के बैग से चोर 21 हजार रुपए पार कर ले गया। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के केनरा बैंक की है। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वारदात को अंजाम देता हुआ चोर कैद हुआ है। माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ निवासी सरस्वती पत्नी लक्ष्मण कुशवाह गृहणी हैए तीन माह बाद उनके बेटे बलराम कुशवाह का विवाह होना है। विवाह में परेशानी ना आएए इसके लिए उन्होंने कुछ पैसे एकत्रित किए थे। घर में पैसे खत्म ना हो जाएंए इसे देखते हुए सरस्वती 21 हजार रुपए जमा कराने के लिए केनरा बैंक पहुंची थी। अभी वह कुर्सी पर बैठकर रुपए जमा करने की स्लिप भर रही थीं कि तभी एक युवक आया और उनके बैग में रखे 21 हजार रुपए निकाल ले गया। वारदात का पता उस समय चला जब वे पैसे जमा करने के लिए विण्डो पर पहुंची और बैग में हाथ डाला तो पता चला कि पैसे गायब हैं। मामले का पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि वारदात को एक 18 से 20 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया था। युवक काली जैकेट और पेंट पहने था और उसका रंग सांवला था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दौड़ते हुए भाग निकला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
Jan 18 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









