पुलिस ने बंद कराये डीजेए कई जगह हुआ झगड़ा ग्वालियर। शहर में आयोजित विवाह समारोह पुलिस के लिए परेशानी बनते रहे और शाम से शुरू हुए डीजे बंद कराने के लिए पुलिस को शनिवार तक परेशान होना पड़ाए इस दौरान कई जगह विवाद की स्थिति बनीए लेकिन पुलिसकर्मियों ने सहनशीलता का परिचय दिया और समझाइश दी। सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि शिकायत आने के बाद पुलिस गार्डन में जाकर डीजे बंद करा देती हैए लेकिन कुछ ही देर बाद उसी स्थान से फिर शिकायत आती है कि वहां पर डीजे बंद नहीं हैए इस तरह पुलिस बार.बार डीजे बंद कराने के लिए गश्त छोड़कर दौड़ती रही। शराब के नशे में डीजे पर डांस कर रहे शराबी बार.बार पुलिस के आने पर विवाद पर उतर आए और उनकी संख्या ज्यादा होने के चलते पुलिसकर्मियों ने वहां से वापस लौटने में ही भलाई समझी। क्योंकि जिन गार्डनों में डीजे बज रहा थाए वे शहर के नामी गार्डन हैं और यहां पर हो रही शादियां भी बड़े लोगों की थीं। रात 12 बजे जैसे ही पुलिसकर्मी रात्रि गश्त की ड्यूटी में पहुंचेए उन्हें पहले से ही तैयार डीजे बंद कराने की शिकायतें मिलीं। इसके बाद एक बार जो शुरू हुआ डीजे बंद कराने का अभियान सुबह पांच बजे तक जारी रहा। सुप्रीम कोर्ट ने साउण्ड पॉल्यूशन को देखते हुए रात दस बजे तक डीजे चलाने की अनुमति दी है। लेकिन तय समय के बाद भी मैरिज गार्डन में डीजे बजते हंै।

Jan 18 2020