अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय मरी

Jan 18 2020

 

 

      
ग्वालियर। गौरक्षा के कसीदे पढऩे वालों के साथ ही नगर निगम की भी संवेदनहीनता शनिवार को एक बार फिर तब उजागर हो गईए जबकि रेसकोर्स रोड पर गाय मरी पड़ी रही और राहगीरों द्वारा तमाम फोन निगम के दफ्तरों और गौ रक्षा के नाम पर चल रहे संगठनों को लगाएए लेकिन कोई भी इसे हाटने नहीं पहुंचा। चूंकि यहां से रैली निकलने वाली थीए ऐसे में डायल 100 ने इसे सरका कर एक तरफ किया।
रेसकोर्स रोड पर कोई अज्ञात वाहन गाय में टक्कर मारकर चला गयाए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीए चूंकि उस समय  से उपाचर नहीं मिला ऐसे में उसने तड़पते हुए बीच रोड पर ही दम तोड़ दिया। जब लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने यहां गाय को पड़े देखा और निगम के क्षेत्रीय दफ्तर को फोन भी लगायाए लेकिन फोन रिसीव नहीं हुएए क्षेत्राधिकारी ने फोन उठायाए बात भी सुनीए लेकिन गाय को उठाने कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान कुछ लोगों ने गौशाला के साथ ही उन संस्थाओं को भी फोन लगाए जो कि जानवरों और विशेषकर गायों के लिये काम करती हैंए लेकिन वह भी यहां नहीं पहुंचे। कई घंटे बाद यहां से डायल 100 गाड़ी गुजरी और इसमें सवार कर्मचारियों ने गाय को रोड से हटाकर किनारे किया।