सास.ससुर और पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कार और पांच लाख रुपए के लिए करते थे प्रताडि़त ग्वालियर। दहेज में पांच लाख रुपए और स्विप्ट कार के लिए पति तथा सास.ससुर नवविवाहिता को मारपीट कर प्रताडि़त करते थेए जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दी थी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के देसाई नगर की है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतूए सास शशि शर्मा और ससुर जवाहर शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुरार सीएसपी रामनरेश शर्मा ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र के देसाई नगर निवासी पिंकी शर्मा पत्नी जीतू उर्फ जितेन्द्र ने 9 जनवरी को फांसी लगा ली थीए उसे उपचार के लिए बिरला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया था। मामले की जांच में पता चला कि पिंकी का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था और मृतका के माता.पिता ने दहेज में ससुराल वालों द्वारा मांगे गए रुपए तथा जेवर के साथ बाइक भी दी थी। शादी के छह माह बाद ही पति व सास.ससुर उसे मायके से पांच लाख रुपए व स्विप्ट कार लाने के लिए प्रताडि़त कर मारपीट करते थेए जिससे तंग आकर ही उसने फांसी लगाकर जान दी थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी सास.ससुर तथा पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 18 2020