चेक बाउंस अभियान में 13 गिरफ्तार किए थाटीपुरए महाराजपुराए जनकगंज और हजीरा को मिली सफलता ग्वालियर। चेक बाउंस में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को अभियान के शुरूआत में ही 13 आरोपी पकड़े है। थाटीपुर और हजीरा थाना पुलिस ने जहां एक.एक आरोपी पकड़ा हैए वहीं जनकगंज पुलिस ने चार और महाराजपुरा थाना पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि चेक बाउंस के मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को महाअभियान शुरू किया गया है। अभियान में थाटीपुर थाना पुलिस ने फरार आरोपी चंदन सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी गांधी रोड को पकड़ा है। वहीं हजीरा थाना पुलिस ने अभियान में प्रजेन्द्र सिंंह परिहार पुत्र उदय राज परिहार निवासी चार शहर का नाका को पकड़ा है। इधर जनकगंज थाना पुलिस ने राजेन्द्र अग्रवाल निवासी जीवाजी गंजए अयूब खान निवासी निम्बाजी की खोए मोहन कुशवाह निवासी गोल पहाडिय़ा और पवन दुबे निवासी नई सड़क को पकड़ा है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने पकड़े सात अभियान में जुटी महाराजपुरा थाना पुलिस ने सुबह.सुबह छह आरोपियों विनोद शर्मा निवासी डीडी नगरए अनुराग चौहान निवासी अमलताश कॉलोनीए गजराज निवासी शताब्दीपुरमए सौरभ सिंह चौहान निवासी कुंज विहारए मुनेन्द्र शर्मा निवासी शताब्दीपुरमए हवलदार सिंह निवासी शताब्दीपुर और राहुल भदौरिया निवासी डीडी नगर को पकड़ा है।

Jan 18 2020