ताज़ा ख़बर    कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर जिले के कुलैथ में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित लगभग 87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिये की बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा कुलैथ क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया आत्मीय स्वागत  |    हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस  |    ग्वालियर में पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवेश पांडे ने पदवेश त्यागा  |     कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल  |    चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी बाहर से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण ग्वालियर 07 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन ने ग्वालियर जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो अन्य जिलों एवं राज्यों में मजदूरी, रोजगार धंधों एवं नौकरी करते थे या अपरिहार्य कारणों से अपने गृह जिले में आ रहे हैं। ऐसे लोगों का जिले की सीमा पर 8 स्थानों पर प्रवेश के समय स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने जिले की सीमा पर चिरवाई चैक प्वॉइंट पर प्रवेश के समय चिकित्सक की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की सीमा पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश करने पर 8 स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की है। इसके लिये प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक तथा अन्य अधिकारियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इन केन्द्रों के अतिरिक्त चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था हेतु जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री ए के शुक्ला चिकित्सक के रूप में डॉ. पराग गुप्ता, डॉ. मोहित दारावानी, डॉ. वासुदेव सिंह, डॉ. राहुल राजपूत, डॉ. दीपक सहित जल संसाधन विभाग के उपयंत्री श्री संतोष सिंह यादव, उपयंत्री श्री सुरेश बाबू शर्मा एवं उपयंत्री श्री एस के शर्मा को नियुक्त किया गया है।  |    मलखान सिंह पर हुई रासुका की कार्रवाई ग्वालियर 14 फरवरी 2020 जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा.3 ;2द्ध के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मलखान सिंह पुत्र सल्तान सिंह लोधी के विरूद्ध एनएसए ;राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनद्ध की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर की गई है। जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने थाना पुरानी छावनी के ग्राम जलालपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष पर पुरानी छावनी एवं महाराजपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहनेए जिससे लोक व्यवस्था को गंभीर संकट उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि के लिए निरूद्ध किया गया है।  |     युवक ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली  |    चन्द्रयान.2 इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूटा पीएम बोले आपने इतिहास रचा है  |     इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्  | 
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • संपर्क करें
Menu
  • होम

  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • संपर्क करें

होम / अपना शहर
  • अपना शहर,
    महिला आरक्षक का अपहरण कर किया दुष्कर्म ग्वालियर। एक महिला आरक्षक का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना 27 दिसंबर 2019 की है और कंपू पुलिस ने इस मामले में महिला आरक्षक की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद अब नामजद आरोपियों के खिलाफ 376, 366, 506 और 34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। महिला आरक्षक मुरैना की रहने वाली है और वर्तमान में ग्वालियर के एक थाने में पदस्थ है। महिला आरक्षक का कहना है कि उसकी सहेली के घर आरोपी से मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे फोन करने लगा। घटना वाले दिन आरोपी एक जीप लेकर आया और केआरजी कालेज के पास से उसे अपनी जीप में जबरन डालकर ले गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और आरोपी लोकेन्द्र सिंह ने उसके साथ गलत काम किया। उसकी मार्कशीट, आधार कार्ड, बाकी दस्तावेज भी ले लिये और फोटो भी खींच ली। इस मामले में फरियादी ने कहा कि लोकेन्द्र पुत्र जय सिंह किरार के साथ पुलिस ने उसके भाई धर्मेन्द्र, भाभी सपना, सपना के जीजा संदीप, महादेवी और लोकेन्द्र के पिता जयसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी का कहना है कि इन सभी लोगों ने फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिये हैं और यह धमकी भी देते हैं कि यह दस्तावेज ऐसे हैं कि तू जबरन मेरे साथ आकर रहेगी।
    —Jan 25 2020            
  • अपना शहर,
    'ऊर्जा डेस्कद्वारा बालिका दिवस पर लगाई प्रदर्शनी ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मप्र के 12 जिलों में ऊर्जा डेस्क का प्रारंभ की गयी। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में एंव अति. पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर शहर, नगर पुलिस अघीक्षक ग्वालियर समीर सौरभ तथा उपपुलिस अधीक्षक (महिला सेल) राजेश गुप्ता के निर्देशन में ग्वालियर जिलें के अतर्गत 17 थानों में ऊर्जा डेस्क प्रारंभ की गयी। ग्वालियर पुलिस की ''ऊर्जा डेस्क महिलाओं को जागरूक करने में सहायक सिद्ध हो रही है। ग्वालियर पुलिस का यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है। वरिष्ठ अधिकारियों के परिपालन में महिला सैल प्रभारी सुरूचि शिवहरे द्वारा ग्वालियर जिलें में ऊर्जा डेस्क के कई सेमीनारों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूलों एंव कॉलेजों में जाकर बालिकाओं एंव महिलाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाये गये एंव ऊर्जा डेस्क के संबंध में जानकारी दी गयी। वर्तमान में ग्वालियर जिले के 17 थानों में ऊर्जा डेस्क संचालन हो रही है। ऊर्जा डेस्क में थानों में आने वाली सभी पीडित महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से सुनकर तत्काल निर्णय लिया जाता है। ऊर्जा डेस्क में महिला उत्पीडन संबंधी मुद्दो पर सवेंदनशील तरीकों के साथ महिलाओं के प्रकरण में सुनवाई की जाती है। इसी के तारतम्य मे भगवत सहाय सभागार ग्वालियर मे राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य मे महिला सेल प्रभारी सुरूचि शिवहरे मय महिला सेल की टीम एवं थाना कम्पू पायल शर्मा, भारती शर्मा, थाना पुरानी छावनी से राजकुमारी के द्वारा उर्जा डेस्क प्रदर्शनी लगाइ गई जिसमे प्रदर्शनी मे आने वाली सभी बच्चियों, छात्राओ एवं महिलाओं को महिला सम्बधित घटित अपराधो के बारे मे जानकारी दी गई एवं उन्हे पेम्पलेट, पोस्टर एव हेल्पलाइन नम्बर के कार्डो का वितरण किया गया।
    —Jan 25 2020            
  • अपना शहर,
    सराफा व्यवसाई के यहां चोरी का प्रयास सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात ग्वालियर। एक सराफा दुकान में खिड़की तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन रोड स्थित सपना ज्वेलर्स शॉप की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात करने आए चोरों ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए है। हजीरा थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी रतन लाल और भागीरथ पुत्र भगवान दास पेशे से सराफा व्यवसायी है और उनकी ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन रोड पर सपना ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। दुकान का काम खत्म कर वे अपने घर चले गए थे। इसी बीच चोर यहां पर पहुंचे और पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े उसके बाद खिड़की तोडऩे का प्रयास किया। चोर खिड़की तोड़ रहा था कि तभी वहां से निकलने वाले लोगों ने आवाज लगाई तो चोर भाग निकले। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक नसैनी और प्लासए पेचकस के साथ ही एक कटर भी मिला हैए जिसे चोर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर की तलाश शुरू कर दी है। उधर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैलाश विहार निवासी राम बिहारी पुत्र ओमप्रकाश पेशे से व्यवसायी है और उनका मसालों का थोक का काम है। सप्लाई के लिए उन्होंने घर के पास ही गोदाम बनाया हुआ है। काम निपटा कर वह अपने घर चले गए थे। सुबह पता चला कि गोदाम के ताले चटके हुए है और वहां से पंद्रह पेटी मसालों की गायब है। चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो मकानों में चोरी महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम निवासी संदीप पुत्र ब्रहम प्रकाश चतुर्वेदी प्रायवेट जॉब करते है। संदीप के बगल में ही उनके पिता का मकान है। वे किसी काम से दिल्ली गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर के ताले चटका दिए। वारदात का पता सुबह चला जब ब्रहमप्रकाश ने ताले चटके देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीए तभी पता चला कि संदीप के बगल में रहने वाले फौजी के घर के भी ताले टूटे हुए है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि चोर यहां à
    —Jan 24 2020            
  • अपना शहर,
    एसएएफ मैदान पर हुई फुल डे्रस फाइनल रिहर्सल ग्वालियर। गुनगुनी धूप और सर्द हवाओं के बीच रैलियों के रूप मे ं हजारों बच्चे एसएएफ मैदान में पहुंचे और जैसे ही मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया तो तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। ध्वजारोहण होते ही बच्चे कतारबद्ध तरीके से खड़े हो गए और जैसे ही डंका बजा तो 3 हजार बच्चों ने एक साथ हाथ उठाकर प्राणायाम करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को एसएएफ मैदान में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसके लिए सुबह से ही स्कूली बच्चे पहुंचे। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ.साथ मासपीटी का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को होने वाले मुख्य आयोजन में कोई खामी न रह जाए इसे देखते हुए फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुईए इसमें शामिल होने के लिए सुबह 7 बजे से बीएसएफए एसएएफए सीआरपीएफए डीएफए होमगार्ड के जवानों के साथ.साथ एनसीसीए नगर रक्षा समितिए स्काउट एण्ड गाइड के सदस्य कतारबद्ध तरीके से कदम से कदम मिलाते हुए खड़े नजर आए। परेड कमांडर के आदेश पर कदमताल मिलाते हुए मंच के पास से गुजरी और अतिथि को सलामी दी। परेड में मौजूद टुकडिय़ों ने कमांडर के आदेश पर हर्ष फायर करते हुए राष्ट्रपति के साथ जयकारे लगाए। सजने लगी इमारतें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा इसके लिए जगह.जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। शासकीय कार्यालयों से लेकर राजनैतिक दप्तरों में ध्वजारोहण होगा और इमारतों को झिलमिल लाइटों से सजाया जाएगा। सभी शासकीय इमारतें लाइटों से जगमगाना शुरु हो गई हैए जो 27 जनवरी तक जगमगाएंगी। इस मौरान प्राइवेट इमारतों पर भी ध्वज और झिलमिल लाइटें लगाई जा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर शुक्ला ने किया ध्वजारोहण फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान आज मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर नगर निगम दिनेश शुक्ला ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली और जवानों व बच्चों को संबोधित किया। खुली जीप में मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर आरआई अरविंद दांगी ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेटर अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीनए एडीएम किशोर कान्यालए टीएन सिंहए अतिरित पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंहए जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्माए सीएसपी रà¤
    —Jan 24 2020            
  • अपना शहर,
    डेढ़ लाख रुपए सहित व्यापारी गायब ग्वालियर। इटावा निवासी सुधीर कुमार त्रिपाठी पुत्र शिवदत्त त्रिपाठी व्यवसायी है और मिनी कोर बैंक उदी में डेढ़ लाख रुपए जमा कराने के लिए दोस्त विनीत कुमार अपने दो साथियों के साथ हुन्डई आई टेन कार से निकले थे। इसके बाद उनके मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। जब इसका पता पुलिस को चला तो पुलिस ने तलाश की तो पता चला कि कार ग्वालियर की तरफ गई है। इसके बाद पुलिस देर रात तक तलाशती रहीए लेकिन उनका पता नहीं चला।
    —Jan 24 2020            
  • अपना शहर,
    सर्कुलेटिंग एरिया से बाइक गायब ग्वालियर। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित सर्कुलेटिंग एरिया के नो पार्किंग एरिया में बाइक खड़ी कर युवक जब रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के बाद जब बाइक उठाने पहुंचा तो उसकी बाइक गायब मिली। युवक को लगा कि बाइक चोरी हो गई है। युवक बाइक की जानकारी लेने पड़ाव व यातायात थाने पहुंचा तो यहां भी बाइक उसे नहीं मिलीए इसके बाद युवक पुनरू स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया पहुंचा उसी दौरान उसे बाइक आरपीएफ थाने में खड़ी दिखी। आरपीएफ ने नोपार्किंग एरिया में वाहन पार्क करने का केस दर्ज कर बाइक थाने में खड़ी करवा दी थी। उप नगर लश्कर निवासी युवक विपिन कुमार खटीक अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए बाइक क्रमांक एमपी 07 एमडब्ल्यू 0493 स्टेशन लेकर पहुंचा था। विपिन अपनी बाइक सर्कुलेटिंग एरिया के नो पार्किंग जोन में खड़ी कर रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए प्लेटफार्म पर छोडऩे चला गया। इसी बीच सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त कर रहे आरपीएफ के जवानों ने बाइक नो पर्किंग एरिया में खड़ी देख बाइक उठवाकर थाने में खड़ी करवा दी। जब विपिन रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाकर बाइक उठाने पहुंचा तो बाइक स्थान से गायब मिली। विपिन जब बाइक तलाशने के बाद पुनरू सर्कुलेटिंग एरिया पहुंचा तो उसकी बाइक आरपीएफ थाने में खड़ी मिल गई। आरपीएफ थाने पहुंचे विपिन को यहां मौजूद स्टॉफ ने बताया कि बाइक को नो पार्किंग एरिया में खड़ी देख रेलवे एक्ट के तहत जब्त की गई है।
    —Jan 24 2020            
  • अपना शहर,
    कै राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि आज
    —Jan 24 2020            
  • अपना शहर,
    प्लेटफार्म पर आरपीएफ ने ली यात्रियों की तलाशी ग्वालियर। गणतंत्र दिवस को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेनों में गश्त बढ़ाने के साथ ही स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आरपीएफ व जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों को जगाकर उनके सामान की तलाशी ली। पूरी रात की गई चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान चेकिंग दल को नहीं मिला जिससे सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। आईवी से मिले हाई अलर्ट के बाद से ही स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त सुरक्षा अभियान को गति देते हुए पूरी रात स्टेशन के चप्पे.चप्पे की तलाशी ली वहीं सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियो को नींद से जगाकर उनके सामान की भी बारीकी से तलाशी ली गई। यहीं नहीं ग्वालियर आने व जाने वाली ट्रेनों के जनरल व स्लीपर कोचों में पहुंचे सुरक्षा बलों ने संदिग्धों को तलाश किया वहीं लगेज की भी तलाशी ली। वहीं चेकिंग के दौरान मिले संदिग्धों के नाम मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किया।
    —Jan 24 2020            
  • अपना शहर,
    युवक ने फांसी लगाकर दी जान आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज ग्वालियर। पूर्व में हुए विवाद का मामला दर्ज कराने पर आरोपी पक्ष राजीनामा के लिए धमका रहा था। आरोपियों की धमकी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना चीनौर थाना क्षेत्र के ब्राहम्ण मोहल्ले की है। घटना के बाद इलाके में तनाव बड़ गया और मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। चीनौर निवासी संतोष शर्मा छात्र है और उसका कुछ दिन पहले पास ही रहने वाले सूर्यभान पवैयाए इंद्रभान पवैयाए योगेश पवैया तथा दीपेन्द्र पवैया से विवाद हो गया था। जिस पर संतोष ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उसे राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक पक्ष की शिकायत पर सूर्यभान पवैयाए इंद्रभान पवैयाए योगेश और दीपेन्द्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया। वहीं तनाव के चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
    —Jan 24 2020            
  • अपना शहर,
    महिला व युवती का अपहरण कर कॉलेज में बंधक बनायाए पुलिस ने कराया मुक्त ग्वालियर। भिण्ड से मेला घूमने आई एक महिला व युवती को कार सवारों ने अपहरण कर एक कॉलेज में बंधक बना लिया। घटना बिजौली थाना क्षेत्र की है। महिला को मौका मिला तो उसने पुलिस को कॉल कर सूचना दे दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला व युवती को मुक्त करा कर दो युवकों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस महिला व युवती से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अफसरों का कहना है कि महिला व युवती अपनी मर्जी से आई थी और युवकों द्वारा दारू पार्टी करने पर डर गई और पुलिस को सूचना दे दी थी। फिलहाल पुलिस अफसर पूछताछ कर रहे है। भिण्ड के मौ निवासी महिला व गोहद निवासी 21 वर्षीय युवती अपने एक मित्र के साथ मेला घूमने आई थी। रात तीन बजे महिला ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी कि जब वे मेला देखकर लौट रही थी तो कार सवारों ने उसके साथ एक युवती व युवक का अपहरण कर बिजौली थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में बंधक बना लिया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने गश्त में निकले अफसरों को महिला को तलाशने के निर्देश दियेए काफी तलाशने के बाद भी जब पता नहीं चला तो पुलिस अफसरों ने सायबर सेल के एक्सपर्ट की मदद से महिला की लोकेशन निकाली तो पता चला कि उन्हें ग्रंथम कॉलेज में बंधक बनाकर रखा गया है। इसका पता चलते ही एसडीओपी बेहट नागेन्द्र सिंह सिकरवार और थाना प्रभारी बिजौली एसएस परमार ने पुलिस बल के साथ दबिश दी तो एक कमरे में एक महिलाए युवती तथा युवक मिले। साथ ही एक युवक शराब के नशे में धुत्त मिला। पुलिस ने वहां मौजूद दो गार्डो के साथ ही युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एसएस परमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला व युवती बंटीए अनिल और सचिन नामक युवक के साथ बाइक से आई है। यहां पर जब युवको ने शराब पार्टी की तो महिला ने पुलिस को कॉल लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल के बाद महिला व युवती को बरामद किया है। पड़ताल की जा रही है। अगर महिला व युवती शिकायत करती है तो कार्रवाई की जाएगी।
    —Jan 24 2020            
  • Prev
  •   1
  •   2
  •   3
  •   4
  •   5
  •   6
  •   7
  •   8
  •   9
  •   10
  • Next

संपादक

Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com

MP Info News

Invalid RSS feed URL.

ब्रेकिंग न्यूज़

  • बेटी की शादी, चोर घर का ताला तोड़ 20 लाख समेट ले गए.ताऊ के घर से भी बटोरा माल

    —02/10/2022
  • हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस

    —01/27/2021
  • मंत्री का बयान कलेक्टर जितवा देंगे चुनाव कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

    —09/17/2020
  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • वाणिज्यिक कर निरीक्षक निलंबित ग्वालियर 07 अप्रैल कोरोना महामारी से निपटने हेतु वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री दोहरे का मुख्यालय उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन कलेक्ट्रेट ग्वालियर रहेगा। कोरोना महामारी पर प्रभावी अंकुश नियंत्रणए बचाव एवं उपचार के संबंध में वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की बेला की बावड़ीए चौधरी का ढ़ाबा ग्वालियर पर प्रातरू 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी थी। लेकिन मंगलवार को एडीजी ग्वालियर रेंज एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपीलद्ध नियम 1966 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री दोहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री दोहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

    —04/07/2020

विज़िटर संख्या

अन्य ख़बरें

  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • खिलाडी अपने श्रेष्ठ प्रदर्षन से प्रतियोगिता को बनाएं रोमांचक: श्री मेहता 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता

    —03/24/2019
  • *हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *

    —03/23/2019
  • इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्

    —03/10/2019






  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • हमारे बारें में
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • Rss Feed