सराफा व्यवसाई के यहां चोरी का प्रयास सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात ग्वालियर। एक सराफा दुकान में खिड़की तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन रोड स्थित सपना ज्वेलर्स शॉप की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात करने आए चोरों ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए है। हजीरा थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी रतन लाल और भागीरथ पुत्र भगवान दास पेशे से सराफा व्यवसायी है और उनकी ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन रोड पर सपना ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। दुकान का काम खत्म कर वे अपने घर चले गए थे। इसी बीच चोर यहां पर पहुंचे और पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े उसके बाद खिड़की तोडऩे का प्रयास किया। चोर खिड़की तोड़ रहा था कि तभी वहां से निकलने वाले लोगों ने आवाज लगाई तो चोर भाग निकले। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक नसैनी और प्लासए पेचकस के साथ ही एक कटर भी मिला हैए जिसे चोर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर की तलाश शुरू कर दी है। उधर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैलाश विहार निवासी राम बिहारी पुत्र ओमप्रकाश पेशे से व्यवसायी है और उनका मसालों का थोक का काम है। सप्लाई के लिए उन्होंने घर के पास ही गोदाम बनाया हुआ है। काम निपटा कर वह अपने घर चले गए थे। सुबह पता चला कि गोदाम के ताले चटके हुए है और वहां से पंद्रह पेटी मसालों की गायब है। चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो मकानों में चोरी महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम निवासी संदीप पुत्र ब्रहम प्रकाश चतुर्वेदी प्रायवेट जॉब करते है। संदीप के बगल में ही उनके पिता का मकान है। वे किसी काम से दिल्ली गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर के ताले चटका दिए। वारदात का पता सुबह चला जब ब्रहमप्रकाश ने ताले चटके देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीए तभी पता चला कि संदीप के बगल में रहने वाले फौजी के घर के भी ताले टूटे हुए है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि चोर यहां à

Jan 24 2020