युवक ने फांसी लगाकर दी जान आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज ग्वालियर। पूर्व में हुए विवाद का मामला दर्ज कराने पर आरोपी पक्ष राजीनामा के लिए धमका रहा था। आरोपियों की धमकी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना चीनौर थाना क्षेत्र के ब्राहम्ण मोहल्ले की है। घटना के बाद इलाके में तनाव बड़ गया और मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। चीनौर निवासी संतोष शर्मा छात्र है और उसका कुछ दिन पहले पास ही रहने वाले सूर्यभान पवैयाए इंद्रभान पवैयाए योगेश पवैया तथा दीपेन्द्र पवैया से विवाद हो गया था। जिस पर संतोष ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उसे राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक पक्ष की शिकायत पर सूर्यभान पवैयाए इंद्रभान पवैयाए योगेश और दीपेन्द्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया। वहीं तनाव के चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
Jan 24 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









