प्लेटफार्म पर आरपीएफ ने ली यात्रियों की तलाशी ग्वालियर। गणतंत्र दिवस को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेनों में गश्त बढ़ाने के साथ ही स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आरपीएफ व जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों को जगाकर उनके सामान की तलाशी ली। पूरी रात की गई चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान चेकिंग दल को नहीं मिला जिससे सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। आईवी से मिले हाई अलर्ट के बाद से ही स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त सुरक्षा अभियान को गति देते हुए पूरी रात स्टेशन के चप्पे.चप्पे की तलाशी ली वहीं सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियो को नींद से जगाकर उनके सामान की भी बारीकी से तलाशी ली गई। यहीं नहीं ग्वालियर आने व जाने वाली ट्रेनों के जनरल व स्लीपर कोचों में पहुंचे सुरक्षा बलों ने संदिग्धों को तलाश किया वहीं लगेज की भी तलाशी ली। वहीं चेकिंग के दौरान मिले संदिग्धों के नाम मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किया।

Jan 24 2020