डेढ़ लाख रुपए सहित व्यापारी गायब ग्वालियर। इटावा निवासी सुधीर कुमार त्रिपाठी पुत्र शिवदत्त त्रिपाठी व्यवसायी है और मिनी कोर बैंक उदी में डेढ़ लाख रुपए जमा कराने के लिए दोस्त विनीत कुमार अपने दो साथियों के साथ हुन्डई आई टेन कार से निकले थे। इसके बाद उनके मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। जब इसका पता पुलिस को चला तो पुलिस ने तलाश की तो पता चला कि कार ग्वालियर की तरफ गई है। इसके बाद पुलिस देर रात तक तलाशती रहीए लेकिन उनका पता नहीं चला।

Jan 24 2020