सर्कुलेटिंग एरिया से बाइक गायब ग्वालियर। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित सर्कुलेटिंग एरिया के नो पार्किंग एरिया में बाइक खड़ी कर युवक जब रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के बाद जब बाइक उठाने पहुंचा तो उसकी बाइक गायब मिली। युवक को लगा कि बाइक चोरी हो गई है। युवक बाइक की जानकारी लेने पड़ाव व यातायात थाने पहुंचा तो यहां भी बाइक उसे नहीं मिलीए इसके बाद युवक पुनरू स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया पहुंचा उसी दौरान उसे बाइक आरपीएफ थाने में खड़ी दिखी। आरपीएफ ने नोपार्किंग एरिया में वाहन पार्क करने का केस दर्ज कर बाइक थाने में खड़ी करवा दी थी। उप नगर लश्कर निवासी युवक विपिन कुमार खटीक अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए बाइक क्रमांक एमपी 07 एमडब्ल्यू 0493 स्टेशन लेकर पहुंचा था। विपिन अपनी बाइक सर्कुलेटिंग एरिया के नो पार्किंग जोन में खड़ी कर रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए प्लेटफार्म पर छोडऩे चला गया। इसी बीच सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त कर रहे आरपीएफ के जवानों ने बाइक नो पर्किंग एरिया में खड़ी देख बाइक उठवाकर थाने में खड़ी करवा दी। जब विपिन रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाकर बाइक उठाने पहुंचा तो बाइक स्थान से गायब मिली। विपिन जब बाइक तलाशने के बाद पुनरू सर्कुलेटिंग एरिया पहुंचा तो उसकी बाइक आरपीएफ थाने में खड़ी मिल गई। आरपीएफ थाने पहुंचे विपिन को यहां मौजूद स्टॉफ ने बताया कि बाइक को नो पार्किंग एरिया में खड़ी देख रेलवे एक्ट के तहत जब्त की गई है।

Jan 24 2020