महिला व युवती का अपहरण कर कॉलेज में बंधक बनायाए पुलिस ने कराया मुक्त ग्वालियर। भिण्ड से मेला घूमने आई एक महिला व युवती को कार सवारों ने अपहरण कर एक कॉलेज में बंधक बना लिया। घटना बिजौली थाना क्षेत्र की है। महिला को मौका मिला तो उसने पुलिस को कॉल कर सूचना दे दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला व युवती को मुक्त करा कर दो युवकों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस महिला व युवती से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अफसरों का कहना है कि महिला व युवती अपनी मर्जी से आई थी और युवकों द्वारा दारू पार्टी करने पर डर गई और पुलिस को सूचना दे दी थी। फिलहाल पुलिस अफसर पूछताछ कर रहे है। भिण्ड के मौ निवासी महिला व गोहद निवासी 21 वर्षीय युवती अपने एक मित्र के साथ मेला घूमने आई थी। रात तीन बजे महिला ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी कि जब वे मेला देखकर लौट रही थी तो कार सवारों ने उसके साथ एक युवती व युवक का अपहरण कर बिजौली थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में बंधक बना लिया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने गश्त में निकले अफसरों को महिला को तलाशने के निर्देश दियेए काफी तलाशने के बाद भी जब पता नहीं चला तो पुलिस अफसरों ने सायबर सेल के एक्सपर्ट की मदद से महिला की लोकेशन निकाली तो पता चला कि उन्हें ग्रंथम कॉलेज में बंधक बनाकर रखा गया है। इसका पता चलते ही एसडीओपी बेहट नागेन्द्र सिंह सिकरवार और थाना प्रभारी बिजौली एसएस परमार ने पुलिस बल के साथ दबिश दी तो एक कमरे में एक महिलाए युवती तथा युवक मिले। साथ ही एक युवक शराब के नशे में धुत्त मिला। पुलिस ने वहां मौजूद दो गार्डो के साथ ही युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एसएस परमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला व युवती बंटीए अनिल और सचिन नामक युवक के साथ बाइक से आई है। यहां पर जब युवको ने शराब पार्टी की तो महिला ने पुलिस को कॉल लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल के बाद महिला व युवती को बरामद किया है। पड़ताल की जा रही है। अगर महिला व युवती शिकायत करती है तो कार्रवाई की जाएगी।
Jan 24 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









