एसएएफ मैदान पर हुई फुल डे्रस फाइनल रिहर्सल ग्वालियर। गुनगुनी धूप और सर्द हवाओं के बीच रैलियों के रूप मे ं हजारों बच्चे एसएएफ मैदान में पहुंचे और जैसे ही मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया तो तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। ध्वजारोहण होते ही बच्चे कतारबद्ध तरीके से खड़े हो गए और जैसे ही डंका बजा तो 3 हजार बच्चों ने एक साथ हाथ उठाकर प्राणायाम करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को एसएएफ मैदान में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसके लिए सुबह से ही स्कूली बच्चे पहुंचे। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ.साथ मासपीटी का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को होने वाले मुख्य आयोजन में कोई खामी न रह जाए इसे देखते हुए फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुईए इसमें शामिल होने के लिए सुबह 7 बजे से बीएसएफए एसएएफए सीआरपीएफए डीएफए होमगार्ड के जवानों के साथ.साथ एनसीसीए नगर रक्षा समितिए स्काउट एण्ड गाइड के सदस्य कतारबद्ध तरीके से कदम से कदम मिलाते हुए खड़े नजर आए। परेड कमांडर के आदेश पर कदमताल मिलाते हुए मंच के पास से गुजरी और अतिथि को सलामी दी। परेड में मौजूद टुकडिय़ों ने कमांडर के आदेश पर हर्ष फायर करते हुए राष्ट्रपति के साथ जयकारे लगाए। सजने लगी इमारतें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा इसके लिए जगह.जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। शासकीय कार्यालयों से लेकर राजनैतिक दप्तरों में ध्वजारोहण होगा और इमारतों को झिलमिल लाइटों से सजाया जाएगा। सभी शासकीय इमारतें लाइटों से जगमगाना शुरु हो गई हैए जो 27 जनवरी तक जगमगाएंगी। इस मौरान प्राइवेट इमारतों पर भी ध्वज और झिलमिल लाइटें लगाई जा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर शुक्ला ने किया ध्वजारोहण फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान आज मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर नगर निगम दिनेश शुक्ला ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली और जवानों व बच्चों को संबोधित किया। खुली जीप में मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर आरआई अरविंद दांगी ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेटर अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीनए एडीएम किशोर कान्यालए टीएन सिंहए अतिरित पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंहए जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्माए सीएसपी रà¤

Jan 24 2020