-
-
तृप्ति जैन हरियाली क़्वीन
—Feb 02 2020 -
भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति घोषित डीके जैन व संजीव पारख प्रवक्ता नियुक्त ग्वालियर। अखिल जैन समाजए वृहत्तर ग्वालियर भगवान महावीर जंयती महोत्सव समिति की नवीन कार्यकारिणी घोषित। समिति के अध्यक्ष आई पी जैन ने बताया कि समिति में उपाध्यक्ष आलोक जैनए उदयकिशोर जैन ए गोविंद सिंह मेहताए जय कुमार कोठारीए धर्म गोयलए नरेन्द्र पाटौदीए निर्मल पातीराम जैनए प्रेम चंद सरावगीए महेंद्र कुमार जैनए संजय पांडवीय बनाए गए हैं। जवाहरलाल जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। आगामी महासचिव बंसत जैन ने बताया कि अजित जैन भावनाए अमित मेहताए आशीष जैन सोशल ग्रुपए आशीश पारख सीएए गोपाल चंद छाजेड़ए बरिषठ पत्रकार डीके जैनए निर्मल कुमार पाटौदीए विमल विजयवर्गीयए भूषण वाठियाए ब्रह्म कुमार जैन को सचिव नियुक्त किया गया है। जैन ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार डीके जैन को प्रचार समिति का चेयरमैन और प्रवक्ता बनाया है। संजीव पारख प्रचार समिति के संयोजक और प्रवक्ता होंगे। अध्यक्ष आई पी जैन ने कार्यकारिणी सदस्यों के रिक्त पदों पर वसंत जैन दाल बाजार और ब्रह्म कुमार जैन को दिगंबर जैन समाज तथा संजय भंसालीए विशाल बोथराए पारसमल संघवीए सुनील द तरीए प्रखर जैन को श्वेतामवर जैन समाज से कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। महिला वर्ग से चतुररानी पाटौदीए माधवी शाहए डा मीरा जैनए संगीता जैनए कृति मालवए जतन जैनए स्नेहलता कोठारीए पद्मा बोथराए रुचि व लेखा कोठारी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। जैन के अनुसार कार्यकारिणी का गठन पूर्ण हो गया है।
—Feb 02 2020 -
डंपर चालक पर एफआईआर दर्ज ग्वालियर। थाना बिलौआ क्षेत्र स्थित जौरासी घाटी में गत शनिवार को ट्रक और डंपर की भिंड़त में ट्रक एमपी07.9629 के चालक संदीप तोमर निवासी एंडोरी की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद एचआर55 एस0225 के चालक पर लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। मृतक के चाचा कृष्ण मुरारी निवासी भिण्ड ने मामला दर्ज कराया। बिलौआ थाना पुलिस आरोपी चालक को खोजने का प्रयास कर रही है।
—Feb 02 2020 -
आज खुलेंगे बैंकए एटीएम में कैश की किल्लत ग्वालियर। बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन यानि रविवार को बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। दो दिन की लगातार हड़ताल से वित्तीय कामकाज ठप होने से व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। उधरए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार वेतन समझौता लागू करने से हिचक रही है। 30 जनवरी को साढ़े तेरह प्रतिशत बढ़ोारी का प्रस्ताव दिया लेकिन यह कर्मचारियों की मांग के मुताबिक नहीं है। कर्मचारियों ने सरकार की भूमिका पर रोष जताते हुए पूर्व की शर्तो को लागू न करने का आरोप लगाया। इधर व्यापारियों को भी नकदी समेत अपने दूसरे वित्तीय कामकाज के लिए परेशान होना पड़ा। तमाम सारे चेक क्लीयर न होने की वजह से कई जगह माल भी फंसा हुआ है। हड़ताल के कारण पहले दिन तो कोई समस्या नहीं आई लेकिन दूसरे दिन ही अधिकांश एटीएम मशीन खाली रहे। फिलिंग एजेंसी को करेंसी चेस्ट से पर्याप्त नोट न मिलने की वजह से कई एटीएम भरे ही नहीं गए। कुछ जगहों पर काम चलाने के लिए उनकी क्षमता से कम नोट डाले गए। इस वजह से नकदी के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
—Feb 02 2020 -
युवक ने खाया धतूरा ग्वालियर। एक युवक ने अज्ञात कारणों से धतूरा खा लिया। सूचना मिलने पर परिजन एबुलेंस से उसे जयारोग्य अस्पताल में लाए और इलाज शुरू कराया। जानकारी अनुसार टेकनपुर निवासी वीरेन्द्र पुत्र महावीर जाटव ने सुबह के समय धतूरा खा लिया। इसके पीछे या कारण रहे इसका पता नहीं लग सका है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
—Feb 02 2020 -
बस में युवती से छेड़छाड़ए विरोध करने पर परिजनों को पीटा ग्वालियर। बस में सवार युवती से बदमाशों ने छेड़छाड़ कर दी। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीडि़ता व उसके भाई की मारपीट कर दी। मामले का पता चलते ही महिला के पीडि़ता के परिजन वहां पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी जमकर मारपीट कर दी। घटना मोहना थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैण्ड की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि उसके अन्य साथी फरर हो गए। मोहना निवासी 22 वर्षीय युवती का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ है। कुछ दिन पहले युवती मायके आई थी और युवती का भाई उसे ससुराल छोडऩे जा रहा था। बस में बैठते ही निगम तोमरए भारत व उनके साथियों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कीए इसका पता चलते ही पीडि़ता का भाई उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसकी भी मारपीट कर दी। इस पर पीडि़ता ने अपने पिता को कॉल कर जानकारी दी तो आरोपियों ने भी अपने साथियों को बुला लिया। मामले का पता चलते ही दोनों पक्ष मौके पर जा पहुंचे और यहां पर निगम तोमर तथा उसके साथियों ने युवती के भाईए पिता और चाचा की मारपीट कर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गएए लेकिन निगम तोमर को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपी निगम तोमरए भारतए अभिषेकए शुभमए आंशूए मोनूए अमन तोमरए मोहनए अरविन्दए अनुजए छतु चौबे व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ए बलवा और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
—Feb 02 2020 -
युवक का मोबाइल चोरी ग्वालियर। पान खरीद रहे युवक का मोबाइल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। वारदात मुरार थाना क्षेत्र के सात नंबर चौराहे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मुरार थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह पुत्र अनिल सिंह कुछ दिन पहले सात नंबर चौराहा स्थित पान की दुकान पर पान खरीदने आया था। दुकान पर पहुंचते ही उसने अपना मोबाइल काउंटर पर रखकर वे पान खरीद रहे थेए तभी किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
—Feb 02 2020 -
दुकान के ताले चटकाकर नगदी व सामान चोरी नेहरू पेट्रोल पंप के पास की घटना ग्वालियर। एक दुकान के ताले चटकाकर चोर नगदीए जूते सहित अन्य सामान पार कर ले गए। वारदात जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा नेहरू पेट्रोल पंप के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए माल की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख बताई गई है। जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा नेहरू पेट्रोल पंप के पास रहने वाले कैलाश पाल पुत्र हरिसिंह पाल व्यवसायी हैं और घर के नीचे ही पाल बूट हाउस के नाम से उनकी जूतों की दुकान है। दुकान का काम खत्मकर वे खाना खाकर सो गए थे। आज सुबह जब सोकर जागे तो पता चला कि उनकी दुकान के ताले चटकाकर चोरों ने नगदी दस हजारए एक क प्यूटरए होम थियेटर सहित करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के जूते चोरी कर ले गए हंै। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। कर्मचारी के घर से जेवर ले गए चोर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बीएसएफ कॉलोनी निवासी रोशन सिंह पुत्र ईश्वर नारायण सिंह एयरफोर्स कर्मचारी है। वे अपने घर का ताला डाल कर ड्यूटी चले गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर के ताले चटकाकर सोने की चेनए कानों की झुमकीए मोबाइल तथा अन्य सामान पार कर दिया। वारदात का पता उस समय चला जब वे ड्यूटी से लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल व 12 हजार ले गए चोर झांसी रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक निवासी हेमंत पाल पुत्र दर्शन सिंह पेशे से ऑटो चालक है। छत के रास्ते आए चोर उनके घर से मोबाइल तथा 12 हजार रुपए पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
—Feb 02 2020 -
डंपर ने युवक को कुचला मौत ग्वालियर। जौरासी घाटी पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिलौआ थाना पुलिस के मुताबिक एंडोरी में रहने वाले कृष्णमुरारी सिंह अपने भतीजे के साथ जौरासी घाटी से जा रहे थे। इस दौरान डंपर एचआर55 एस 6225 ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा संदीप उछलकर सड़क पर सिर के बल जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। बिलौआ पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
—Feb 02 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -










