आज खुलेंगे बैंकए एटीएम में कैश की किल्लत ग्वालियर। बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन यानि रविवार को बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। दो दिन की लगातार हड़ताल से वित्तीय कामकाज ठप होने से व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। उधरए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार वेतन समझौता लागू करने से हिचक रही है। 30 जनवरी को साढ़े तेरह प्रतिशत बढ़ोारी का प्रस्ताव दिया लेकिन यह कर्मचारियों की मांग के मुताबिक नहीं है। कर्मचारियों ने सरकार की भूमिका पर रोष जताते हुए पूर्व की शर्तो को लागू न करने का आरोप लगाया। इधर व्यापारियों को भी नकदी समेत अपने दूसरे वित्तीय कामकाज के लिए परेशान होना पड़ा। तमाम सारे चेक क्लीयर न होने की वजह से कई जगह माल भी फंसा हुआ है। हड़ताल के कारण पहले दिन तो कोई समस्या नहीं आई लेकिन दूसरे दिन ही अधिकांश एटीएम मशीन खाली रहे। फिलिंग एजेंसी को करेंसी चेस्ट से पर्याप्त नोट न मिलने की वजह से कई एटीएम भरे ही नहीं गए। कुछ जगहों पर काम चलाने के लिए उनकी क्षमता से कम नोट डाले गए। इस वजह से नकदी के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।

Feb 02 2020