डंपर चालक पर एफआईआर दर्ज ग्वालियर। थाना बिलौआ क्षेत्र स्थित जौरासी घाटी में गत शनिवार को ट्रक और डंपर की भिंड़त में ट्रक एमपी07.9629 के चालक संदीप तोमर निवासी एंडोरी की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद एचआर55 एस0225 के चालक पर लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। मृतक के चाचा कृष्ण मुरारी निवासी भिण्ड ने मामला दर्ज कराया। बिलौआ थाना पुलिस आरोपी चालक को खोजने का प्रयास कर रही है।

Feb 02 2020