युवक का मोबाइल चोरी ग्वालियर। पान खरीद रहे युवक का मोबाइल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। वारदात मुरार थाना क्षेत्र के सात नंबर चौराहे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मुरार थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह पुत्र अनिल सिंह कुछ दिन पहले सात नंबर चौराहा स्थित पान की दुकान पर पान खरीदने आया था। दुकान पर पहुंचते ही उसने अपना मोबाइल काउंटर पर रखकर वे पान खरीद रहे थेए तभी किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

Feb 02 2020