रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

Feb 03 2020

ग्वालियर। सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर रेलवे ट्रैक की है। घटना का पता चलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस, आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की गं ाीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक एक्सर्ट को भी बुलवा लिया।
फिलहाल पता नहीं चल सका है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को यहां पर फैंका गया है। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी कप्तान जाटव (35) पुत्र श्याम लाल जाटव प्रायवेट जॉब करता है। वह घर से टहलने की कह कर निकला था, इसके बाद सोमवार सुबह उसकी लाश पुरानी छावनी रेलवे ट्रैक पर मिली। शव मिलने का पता उस समय चला जब गांव के लोग इस रास्ते से निकले तो रेलवे लाइन के पास शव पड़ा हुआ दिखा। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शिना ती के प्रयास किए तो उसकी पहचान कप्तान जाटव के रूप में हुई। वहीं हादसे का पता चलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और हत्या के आरोप लगाए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी बुलवा लिया। 
मृतक का शव रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर तीसरे ट्रैक पर मिला। जबकि इस ट्रैक से अभी आवागमन शुरू नहीं हुआ है। इससे पुलिस उलझ गई है कि मामला हत्या का है या फिर युवक ने सुसाइड किया है। 
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि दो दिन पहले मृतक की बहन घर छोड़कर कालू नामक युवक के साथ चली गई थी। दो दिन से मृतक व उसके परिजन बहन की तलाश कर रहे थे।
बताया गया है कि मृतक के दो बच्चे हैं और दोनों ही बच्चे अभी काफी छोटे हैं और पूरे परिवार की जि मेदारी मृतक पर थी। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।