डंपर ने युवक को कुचला मौत ग्वालियर। जौरासी घाटी पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिलौआ थाना पुलिस के मुताबिक एंडोरी में रहने वाले कृष्णमुरारी सिंह अपने भतीजे के साथ जौरासी घाटी से जा रहे थे। इस दौरान डंपर एचआर55 एस 6225 ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा संदीप उछलकर सड़क पर सिर के बल जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। बिलौआ पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Feb 02 2020