तृप्ति जैन हरियाली क़्वीन

Feb 02 2020

            

किचन गार्डन एसोसिएशन द्वारा २ फरबरी २०२० को उद्यान मेला का आयोजन  बारादरी फूलबाग पर किया गया । इस मेले के तहत हरियाली क़्वीन कांटेस्ट का आयोजन     हुआ  । हरियाली क़्वीन कांटेस्ट की आयोजिका श्रीमती गीतिका वैश्य ने जानकारी दी कि 25 वर्ष से 65 वर्ष तक की महिलाओ के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लिया ए इस प्रतियोगिता से पहले 1 फरबरी को सभी प्रतियोगियों को मिस एशिया २०१८ तान्या मित्तल रैंप पर चलने का एवं प्रश्नो के उत्तर देने का प्रशिक्षण दिया। अंजलि साबू ने  सूचित किया कि प्रतियोगिता में 35प्रतियोगी की भाग लिया । कृति वैश्य ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले चरण में रैंप वाक हुआएउसमे 10 प्रतिभागियों का चयन उनकी वॉक के आधार पर किया गया ।
मिस एशिया तान्या मित्तल 2018 एवं शालू साहनी संचालक लैक्मे पार्लर कार्यक्रम के निर्णायक थे। ऋतु अग्रवाल ने बताया की  प्रतियोगिता के दूसरे चरण में आयोजकों ने और निर्णायको ने प्रतियोगियो से प्रश्न पूछे  और रैंप वाक  और प्रश्नोत्तर रॉउंड के आधार पर निर्णायक गण ने  मार्किंग करी ।  
हरियाली क्वीन कांटेस्ट में पहला स्थान   तृप्ति जैन  ने दूसरा स्थान  नम्रता राठी   व तीसरा स्थान   खुशबू जैन   ने प्राप्त किया ।

इस प्रतियोगिता की आयोजिका श्रीमती गीतिका वैश्यएश्रीमती अंजलि साबू एश्रीमती उषा राठीए श्रीमती ऋतू अग्रवाल एवं  श्रीमती कृति वैश्य थी।