बस में युवती से छेड़छाड़ए विरोध करने पर परिजनों को पीटा ग्वालियर। बस में सवार युवती से बदमाशों ने छेड़छाड़ कर दी। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीडि़ता व उसके भाई की मारपीट कर दी। मामले का पता चलते ही महिला के पीडि़ता के परिजन वहां पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी जमकर मारपीट कर दी। घटना मोहना थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैण्ड की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि उसके अन्य साथी फरर हो गए। मोहना निवासी 22 वर्षीय युवती का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ है। कुछ दिन पहले युवती मायके आई थी और युवती का भाई उसे ससुराल छोडऩे जा रहा था। बस में बैठते ही निगम तोमरए भारत व उनके साथियों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कीए इसका पता चलते ही पीडि़ता का भाई उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसकी भी मारपीट कर दी। इस पर पीडि़ता ने अपने पिता को कॉल कर जानकारी दी तो आरोपियों ने भी अपने साथियों को बुला लिया। मामले का पता चलते ही दोनों पक्ष मौके पर जा पहुंचे और यहां पर निगम तोमर तथा उसके साथियों ने युवती के भाईए पिता और चाचा की मारपीट कर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गएए लेकिन निगम तोमर को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपी निगम तोमरए भारतए अभिषेकए शुभमए आंशूए मोनूए अमन तोमरए मोहनए अरविन्दए अनुजए छतु चौबे व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ए बलवा और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
Feb 02 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









