-
-
नारज जयंती समारोह एवं व्याख्यान
—May 29 2021 -
अस्पताल से ईसीजी मशीन ले गए चोर ग्वालियर। अस्पताल से मरीजों की जांच के लिए लगाई ईसीजी मशीन अज्ञात चोर पार कर ले गया। वारदात कंपू थाना क्षेत्र के जयारोग्य अस्पताल के वार्ड क्रमांक एक की है घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कंपू थाना पुलिस ने बताया कि फरियादीनरोत्तम भीकाराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोर का पता लगाने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है
—May 29 2021 -
पंजाब पुलिस ने डबरा से पत्रकार सहित तीन को लिया हिरासत में ग्वालियर। परिचितों को ट्रेन में बिठाने आए एक पत्रकार व उसके दो साथियों को डेढ दर्जन युवक जबरन ले जाने लगे घटना रेलवे स्टेशन डबरा के प्लेटफार्म एक का पता चलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो जबरन ले जाने वालों ने खुद को पंजाब पुलिस बताया और तीनों युवकोंअपनेथलेगएआरपीएफ कमाण्डेंट आलोक कुमार ने बताया कि डबरा थाना क्षेत्र के चीनौर रोड निवासी चन्ना सरदार दूरदर्शन में पत्रकार है और शुक्रवार की शाम करीब सवा पांच बजे अपने दो परिचित युवकों को रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रैन में बिठाने आए थे। ट्रेन आती उससे पहले ही तीन वाहन स्टेशन पर आकर रूके और डेढ़ दर्जन के करीब युवक प्लेटफार्म पर पहुंचे और चन्ना सरदार व उसके साथियों को जबरन ले जाने लगे। मामले का पता चलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवको को रोकने का प्रयास किया तो एक ने खुद को पंजाब इंटेलीजेंस का एएसपी बताया और तीनों को लेकर रवाना हो गए। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते पंजाब पुलिस उन्हें लेकर गई हैजांलधर पुलिस भी थी साथबताया गया है कि हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों की पंजाब व जांलधर पुलिस को तलाश थी और डबरा में इन्हें संरक्षण देने की जानकारी मिली थी। बीते रोज वह ठिकाना बदल रहे थे, तभी पंजाब व जांलधर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया
—May 29 2021 -
चोरी का गेट बेचने जा रहा चोर पकड़ाग्वालियर। चोरी का गेट बेचने जा रहे एक चोर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए चोर से पुलिस ने लोगे के गेट बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है टीआई बहोड़ापुर अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि चेतकपुरी निवासी गगेन्द्र उर्फ गगन गर्ग पुत्र कैलाश चंद्र गर्ग व्यवसायी है और टीपी नगर में उनका गोदाम है। बीती रात अज्ञात चोर उनके गोदाम का बड़ा गेट काट कर ले गए थे। जिसकी शिकायत पीडि़त ने पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। बीती रात पुलिस जब गश्त कर रही थी तो एक युवक कटा हुआ गेट ले जाता दिखा। शंका होने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की तो वह घबरा गया और बताया कि गेट चोरी का है। इसका पता चलते ही उसे थाने लाए और पूछताछ की तो उसने अपना नाम जुबेर खान निवासी शंकरपुर बताया है पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गेट गगन के गोदाम से चोरी हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने और कौन-कौन सी वारादतों को अंजाम दिया है
—May 29 2021 -
जेल में बंदी ने किया सुसाइड का प्रयासनीद की डेढ़ दर्जन गोलियां गटकीगंभीर हालत में कराया उपचार के लिए भर्ती ग्वालियर। अपहरण दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे बंदी ने आत्महत्या करने के लिए नींद की डेढ़ दर्जन गोलियां गटक ली। घटना केन्द्रीय जेल की है। घटना का पता चलते ही जेल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और बंदी को उपचार के लिए पहुंचाने के साथ ही मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाना पुलिस से की। पुलिस ने जेल प्रबंधन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया हैजेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि बरूआ थाना रावतपुरा निवासी रवि पुत्र अजमेर राजपूत पर अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज था। जिस पर उसे पांच वर्ष के कारावास की सजा मिली थी। जिस पर आठ जुलाई 2017 को उसे केन्द्रीय जेल शिफ्ट किया गया था। शुक्रवार की दोपहर वह दवा लेने के लिए जेल में बने अस्पताल में पहुंचा और वहां से लॉरोजीपम नामक नींद की करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा गोलियां गटक गया। मामले का पता चलते ही जेल में हड़कंप मच गया और अफसर भी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से जेएएच में भर्ती करायागंभीर है हालतबंदी की गोलियां गटकने से हालत बिगड़ गई है और अभी भी वह अर्ध बेहोशी की हालत में है, इससे पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी हैपैरामेडिकल का किया है कोर्सबताया गया है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले बंदी ने भोपाल में चार माह का पैरामेडिकल कोर्स किया है। इसकी वजह से वह जेल के अस्पताल में डॉक्टर की मदद करता था और उसे मालूम था कि कौन सी दवा किस काम की हैजेल प्रबंधन ने शिकायत की है कि बंदी द्वारा नीद की गोलियां खाकर सुसाइड का प्रयास किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
—May 29 2021 -
ससुर ने पीछे से पकड़ा और मांगा किस.विरोध करने पर पीटा, दो माह पूर्व हुई थी शादी ग्वालियर। कमरे की सफाई कर रही नवविवाहित महिला को ससुर ने पीछे से पकड़ा और बहू ने टोका तो कहा कि कुछ ना कहो बस किस करो। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मुलायम कॉलोनी की है। नवविवाहिता ने विरोध किया तो ससुर ने बहू की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया.पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मुलायम कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी दो माह पूर्व हुई है। उसकी ससुराल में पति के साथ ही सास-ससुर व तीन देवर हैं पिछले एक माह से उसकी सास मायके गई हुई है और दो दिन पहले जब वह घर पर अकेली थी और अपने कमरे की सफाई कर रही थी तो उसके ससुर पीछे से आए और उसे पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो कहा कि कुछ ना कहो बस किस करो। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ससुर ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.पति से शिकायत तो मिली धमकी वारदात की शिकार पीडि़ता ने मामले की शिकायत पति से की पति ने जब इसका विरोध किया तो ससुर ने नवविवाहित दंपति को धमकी दी कि अगर शिकायत की तो वह उन्हें जान से मार देगा। धमकी और बेईज्जती की शिकार पीडि़ता मायके पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर ससुर की तलाश में दबिश दी तो वह घर से फरार मिला हैपीडि़ता की शिकायत पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार मिला है। आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी रवाना है और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा
—May 29 2021 -
महिला के साथ कार में मिला पति, विरोध किया तो पीटाशिकायत करने जा रही थी तो कार चढ़ाई ग्वालियर। पति को दूसरी महिला के साथ कार में बैठे देखकर पत्नी ने विरोध किया तो पति ने पत्नी की मारपीट कर दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामवाटिका के पास की है मारपीट का शिकार पीडि़ता सहेली के साथ स्कूटी से शिकायत करने जा रही थी तो पति ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए पहुंचाकर पति पर मारपीट, व एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया हैविश्वविद्यालय थाना प्रभारीरामनरेश यादव ने बताया कि गोविन्दपुरी निवासी 45 वर्षीय रेणू पत्नी संजय सिंह ने शिकायत की है कि उसका पति संजय से विवाद चल रहा है और कोर्ट में मामला चल रहा है। पीडि़ता आवारा जानवरों की देखभाल करने वाली संस्था डोमेनेशन की सक्रिय सदस्य है। शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे कुत्तों को भोजन खिलाने के लिए जा रही थी। जब वह सिटी सेंटर पहुंची तो उसका पति एक अन्य महिला के साथ कार में दिखाई दिया। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसकी मारपीट कर दीइसके बाद वह घर पहुंची तो वह वहां भी पहुंचा और मारपीट कर दी जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाटीपुर थाने में की। इसके बाद वह सिटी सेंटर की मारपीट की शिकायत करने के लिए अपनी सहेली शिल्पी गुप्ता के साथ थाने जा रही थी तो रास्ते में उसके पति ने उनकी स्कूटी में कार की टक्कर मार दी, जिससे वह तथा शिल्पी स्कूटी से गिरकर घायल हो गई थी। एक्सीडेंट के बाद पति अपनी कार लेकर भाग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर मारपीट, एक्सीडेंट तथा धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है
—May 29 2021 -
ईकोग्रीन कंपनी ने लगाई 1.2 करोड़ की चपतकंपनी हेड, एकाउंटेंट व एक अन्य अफसर पर मामला दर्ज ग्वालियर। शहर में सफाई का ठेका लेने वाली ईकोग्रीन कंपनी चार ठेकेदारों को 1 करोड़ 20 लाख 22 हजार रुपए की चपत लगा गई। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शारदा विहार कॉलोनी की है। जब ठेकेदारों ने पैमेंट के लिए दबाव बनाया तो पहले टहलाते रहे और फिर पीडि़तों के नंबर ही ब्लॉक कर दिए। ठगी का अहसास होते ही पीडि़त थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर कंपनी के अफसरों पर धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया हैचीनौर निवासी अनिरूद्ध सिंह परमार पुत्र दुर्गपाल सिंह परमार ठेकेदार हंै और दो साल पहले केपी कांटे्रक्टर, रवि साहू कंस्टक्शन, शारदा ऑटो फिल्ड तथा ईलू ऑटो फिलिंग के साथ ईकोग्रीन कंपनी में सात डंपर, एक फोकलेन मशीन तथा दो जेसीबी का कांटे्रक्ट किया था। शुरूआत से सारा लेनदेन अनिरूद्ध के पिता देखते थे और समय पर पैमेंट आता रहा। अचानक कंपनी ने पैमेंट करना बंद कर दिया और जब उन्होंने दबाव बनाया तो कंपनी द्वारा लगातार आश्वासन दिया जाता रहा और कई माह बीतने के बाद भी पैमेंट नहीं आयापिता को हुआ कोरोनाकाफी परेशान होने के बाद भी जब पैमेंट नहीं आया तो उनके पिता ने कंपनी के चक्कर लगाने शुरू किए तो वह आने जाने में कोरोना संक्रमित हो गए और उनकी मौत हो गई। इसके बाद जब अनिरूद्ध ने फोन से संपर्क करना चाहा तो कंपनी के अफसरों ने उनके नंबर को ब्लॉक कर दिए। नंबर ब्लॉक होते ही उन्होंने कंपनी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद कंपनी के इण्डिया हेड संजय शर्मा, एकाउंटेंट जुगनेश जग्गा तथा एक अन्य अफसर गुरुविन्दर सिंह के खिलाफ भारतीय संविधान की धारा 420 धोखाधड़ी, 406 अमानत में ख्यानात के तहत मामला दर्ज कर लिया हैयह था किरायापीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि उनके सात डंपर कंपनी ने हायर किए थे, जिनका किराया 290 रुपए प्रति टन था और फोकलेन मशीन का 1 लाख 70 हजार रुपए प्रति माह था और दो जेसीबी 75-75 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से अटैच थी। कुछ गाडिंयां स्वयं की थी और कुछ उन्होंने हायर की थी। जो कि पैमेंट ना आने पर उनका किराया भी उन पर चढ़ गया हैईकोग्रीन कंपनी के खिलाफ शिकायत आई थी। शिकायत पर कंपनी के हेड, एकाउंटेंट सहित एक अन्य
—May 29 2021 -
गैंगस्टर के भाई के घर से अवैध शराब पकड़ीएक आरोपी धरा, तीन हुए फरार ग्वालियर मुखबिर की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस ने बीती रात गैंगस्टर के भाई के घर चौड़े के हनुमान नगर में दबिश देकर करीब 68 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी दबोचा है, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेंलेकरपूछताछ शुरू कर दी हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौड़ेे के हनुमान नगर में गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर का भाई घर से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही आरक्षक जितेन्द्र को सूचना की तस्दीक के लिए पहुंचाया। जहां पर सूचना की तस्दीक होते ही एसआई नरेन्द्र छिकारा, एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक अशोक सिकरवार, जनक, श्रीकृष्ण, लवकुश, अनुज तिवारी और राहुल को कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो गेट बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी तस्करों ने दरवाजा नहीं खोलामंगाई नसैनी, छत के रास्ते पहुंची पुलिसकाफी देर प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने एक नसैनी मंगाई और नसैनी की मदद से छत पर पहुंची और फिर मकान में प्रयास किया, तो वहांपरमौजूद.तीन.तस्कर तो भाग निकले, लेकिन परमाल सिंह तोमर के भतीजे को दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर पंद्रह पेटी देशी शराब बरामद की हैयह हुए फरार पुलिस ने पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लोकेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू निवासी चौड़े के हनुमान नगर बताया। वहीं भागने वाले तस्करों के नाम लाला क्राइम, विवेक सिकरवार तथा एक अन्य हैवर्जनगैंगस्टर परमाल सिंह तोमर के भाई के घर से 15 पेटी देशी शराब पकड़ी है और गैंगस्टर के भतीजे को हिरासत में लिया है। जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए गैंगस्टर के भाई के घर से अवैध शराब पकड़ी एक आरोपी धरा, तीन हुए फरार फोटो- ग्वालियर। मुखबिर की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस ने बीती रात गैंगस्टर के भाई के घर चौड़े के हनुमान नगर में दबिश देकर करीब 68 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी दबोचा है, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हजीरा थाना प्रभारी आ
—May 29 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -











