महिला के साथ कार में मिला पति, विरोध किया तो पीटाशिकायत करने जा रही थी तो कार चढ़ाई ग्वालियर। पति को दूसरी महिला के साथ कार में बैठे देखकर पत्नी ने विरोध किया तो पति ने पत्नी की मारपीट कर दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामवाटिका के पास की है मारपीट का शिकार पीडि़ता सहेली के साथ स्कूटी से शिकायत करने जा रही थी तो पति ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए पहुंचाकर पति पर मारपीट, व एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया हैविश्वविद्यालय थाना प्रभारीरामनरेश यादव ने बताया कि गोविन्दपुरी निवासी 45 वर्षीय रेणू पत्नी संजय सिंह ने शिकायत की है कि उसका पति संजय से विवाद चल रहा है और कोर्ट में मामला चल रहा है। पीडि़ता आवारा जानवरों की देखभाल करने वाली संस्था डोमेनेशन की सक्रिय सदस्य है। शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे कुत्तों को भोजन खिलाने के लिए जा रही थी। जब वह सिटी सेंटर पहुंची तो उसका पति एक अन्य महिला के साथ कार में दिखाई दिया। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसकी मारपीट कर दीइसके बाद वह घर पहुंची तो वह वहां भी पहुंचा और मारपीट कर दी जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाटीपुर थाने में की। इसके बाद वह सिटी सेंटर की मारपीट की शिकायत करने के लिए अपनी सहेली शिल्पी गुप्ता के साथ थाने जा रही थी तो रास्ते में उसके पति ने उनकी स्कूटी में कार की टक्कर मार दी, जिससे वह तथा शिल्पी स्कूटी से गिरकर घायल हो गई थी। एक्सीडेंट के बाद पति अपनी कार लेकर भाग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर मारपीट, एक्सीडेंट तथा धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है

May 29 2021