गैंगस्टर के भाई के घर से अवैध शराब पकड़ीएक आरोपी धरा, तीन हुए फरार ग्वालियर मुखबिर की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस ने बीती रात गैंगस्टर के भाई के घर चौड़े के हनुमान नगर में दबिश देकर करीब 68 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी दबोचा है, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेंलेकरपूछताछ शुरू कर दी हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौड़ेे के हनुमान नगर में गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर का भाई घर से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही आरक्षक जितेन्द्र को सूचना की तस्दीक के लिए पहुंचाया। जहां पर सूचना की तस्दीक होते ही एसआई नरेन्द्र छिकारा, एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक अशोक सिकरवार, जनक, श्रीकृष्ण, लवकुश, अनुज तिवारी और राहुल को कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो गेट बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी तस्करों ने दरवाजा नहीं खोलामंगाई नसैनी, छत के रास्ते पहुंची पुलिसकाफी देर प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने एक नसैनी मंगाई और नसैनी की मदद से छत पर पहुंची और फिर मकान में प्रयास किया, तो वहांपरमौजूद.तीन.तस्कर तो भाग निकले, लेकिन परमाल सिंह तोमर के भतीजे को दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर पंद्रह पेटी देशी शराब बरामद की हैयह हुए फरार पुलिस ने पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लोकेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू निवासी चौड़े के हनुमान नगर बताया। वहीं भागने वाले तस्करों के नाम लाला क्राइम, विवेक सिकरवार तथा एक अन्य हैवर्जनगैंगस्टर परमाल सिंह तोमर के भाई के घर से 15 पेटी देशी शराब पकड़ी है और गैंगस्टर के भतीजे को हिरासत में लिया है। जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए गैंगस्टर के भाई के घर से अवैध शराब पकड़ी एक आरोपी धरा, तीन हुए फरार फोटो- ग्वालियर। मुखबिर की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस ने बीती रात गैंगस्टर के भाई के घर चौड़े के हनुमान नगर में दबिश देकर करीब 68 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी दबोचा है, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हजीरा थाना प्रभारी आ

May 29 2021

गैंगस्टर के भाई के घर से अवैध शराब पकड़ी

एक आरोपी धरा, तीन हुए फरार 
फोटो-
ग्वालियर। मुखबिर की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस ने बीती रात गैंगस्टर के भाई के घर चौड़े के हनुमान नगर में दबिश देकर करीब 68 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी दबोचा है, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौड़ेे के हनुमान नगर में गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर का भाई घर से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही आरक्षक जितेन्द्र को सूचना की तस्दीक के लिए पहुंचाया। जहां पर सूचना की तस्दीक होते ही एसआई नरेन्द्र छिकारा, एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक अशोक सिकरवार, जनक, श्रीकृष्ण, लवकुश, अनुज तिवारी और राहुल को कार्रवाई के  लिए रवाना किया। पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो गेट बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी तस्करों ने दरवाजा नहीं खोला। 
मंगाई नसैनी, छत के रास्ते पहुंची पुलिस
काफी देर प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने एक नसैनी मंगाई और नसैनी की मदद से छत पर पहुंची और फिर मकान में प्रयास किया, तो वहां पर मौजूद तीन तस्कर तो भाग निकले, लेकिन परमाल सिंह तोमर के भतीजे  को दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर पंद्रह पेटी देशी शराब बरामद की है।
यह हुए फरार 
पुलिस ने पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लोकेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू निवासी चौड़े के हनुमान नगर बताया। वहीं भागने वाले तस्करों के नाम लाला क्राइम, विवेक सिकरवार तथा एक अन्य है। 
वर्जन
गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर के भाई के घर से 15 पेटी देशी शराब पकड़ी है और गैंगस्टर के भतीजे को हिरासत में लिया है। जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए। 
रवि भदौरिया, सीएसपी