ससुर ने पीछे से पकड़ा और मांगा किस.विरोध करने पर पीटा, दो माह पूर्व हुई थी शादी ग्वालियर। कमरे की सफाई कर रही नवविवाहित महिला को ससुर ने पीछे से पकड़ा और बहू ने टोका तो कहा कि कुछ ना कहो बस किस करो। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मुलायम कॉलोनी की है। नवविवाहिता ने विरोध किया तो ससुर ने बहू की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया.पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मुलायम कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी दो माह पूर्व हुई है। उसकी ससुराल में पति के साथ ही सास-ससुर व तीन देवर हैं पिछले एक माह से उसकी सास मायके गई हुई है और दो दिन पहले जब वह घर पर अकेली थी और अपने कमरे की सफाई कर रही थी तो उसके ससुर पीछे से आए और उसे पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो कहा कि कुछ ना कहो बस किस करो। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ससुर ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.पति से शिकायत तो मिली धमकी वारदात की शिकार पीडि़ता ने मामले की शिकायत पति से की पति ने जब इसका विरोध किया तो ससुर ने नवविवाहित दंपति को धमकी दी कि अगर शिकायत की तो वह उन्हें जान से मार देगा। धमकी और बेईज्जती की शिकार पीडि़ता मायके पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर ससुर की तलाश में दबिश दी तो वह घर से फरार मिला हैपीडि़ता की शिकायत पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार मिला है। आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी रवाना है और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा

May 29 2021