अस्पताल से ईसीजी मशीन ले गए चोर ग्वालियर। अस्पताल से मरीजों की जांच के लिए लगाई ईसीजी मशीन अज्ञात चोर पार कर ले गया। वारदात कंपू थाना क्षेत्र के जयारोग्य अस्पताल के वार्ड क्रमांक एक की है घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कंपू थाना पुलिस ने बताया कि फरियादीनरोत्तम भीकाराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोर का पता लगाने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है

May 29 2021