चोरी का गेट बेचने जा रहा चोर पकड़ाग्वालियर। चोरी का गेट बेचने जा रहे एक चोर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए चोर से पुलिस ने लोगे के गेट बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है टीआई बहोड़ापुर अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि चेतकपुरी निवासी गगेन्द्र उर्फ गगन गर्ग पुत्र कैलाश चंद्र गर्ग व्यवसायी है और टीपी नगर में उनका गोदाम है। बीती रात अज्ञात चोर उनके गोदाम का बड़ा गेट काट कर ले गए थे। जिसकी शिकायत पीडि़त ने पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। बीती रात पुलिस जब गश्त कर रही थी तो एक युवक कटा हुआ गेट ले जाता दिखा। शंका होने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की तो वह घबरा गया और बताया कि गेट चोरी का है। इसका पता चलते ही उसे थाने लाए और पूछताछ की तो उसने अपना नाम जुबेर खान निवासी शंकरपुर बताया है पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गेट गगन के गोदाम से चोरी हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने और कौन-कौन सी वारादतों को अंजाम दिया है
May 29 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









