पंजाब पुलिस ने डबरा से पत्रकार सहित तीन को लिया हिरासत में ग्वालियर। परिचितों को ट्रेन में बिठाने आए एक पत्रकार व उसके दो साथियों को डेढ दर्जन युवक जबरन ले जाने लगे घटना रेलवे स्टेशन डबरा के प्लेटफार्म एक का पता चलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो जबरन ले जाने वालों ने खुद को पंजाब पुलिस बताया और तीनों युवकोंअपनेथलेगएआरपीएफ कमाण्डेंट आलोक कुमार ने बताया कि डबरा थाना क्षेत्र के चीनौर रोड निवासी चन्ना सरदार दूरदर्शन में पत्रकार है और शुक्रवार की शाम करीब सवा पांच बजे अपने दो परिचित युवकों को रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रैन में बिठाने आए थे। ट्रेन आती उससे पहले ही तीन वाहन स्टेशन पर आकर रूके और डेढ़ दर्जन के करीब युवक प्लेटफार्म पर पहुंचे और चन्ना सरदार व उसके साथियों को जबरन ले जाने लगे। मामले का पता चलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवको को रोकने का प्रयास किया तो एक ने खुद को पंजाब इंटेलीजेंस का एएसपी बताया और तीनों को लेकर रवाना हो गए। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते पंजाब पुलिस उन्हें लेकर गई हैजांलधर पुलिस भी थी साथबताया गया है कि हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों की पंजाब व जांलधर पुलिस को तलाश थी और डबरा में इन्हें संरक्षण देने की जानकारी मिली थी। बीते रोज वह ठिकाना बदल रहे थे, तभी पंजाब व जांलधर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया

May 29 2021