ईकोग्रीन कंपनी ने लगाई 1.2 करोड़ की चपतकंपनी हेड, एकाउंटेंट व एक अन्य अफसर पर मामला दर्ज ग्वालियर। शहर में सफाई का ठेका लेने वाली ईकोग्रीन कंपनी चार ठेकेदारों को 1 करोड़ 20 लाख 22 हजार रुपए की चपत लगा गई। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शारदा विहार कॉलोनी की है। जब ठेकेदारों ने पैमेंट के लिए दबाव बनाया तो पहले टहलाते रहे और फिर पीडि़तों के नंबर ही ब्लॉक कर दिए। ठगी का अहसास होते ही पीडि़त थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर कंपनी के अफसरों पर धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया हैचीनौर निवासी अनिरूद्ध सिंह परमार पुत्र दुर्गपाल सिंह परमार ठेकेदार हंै और दो साल पहले केपी कांटे्रक्टर, रवि साहू कंस्टक्शन, शारदा ऑटो फिल्ड तथा ईलू ऑटो फिलिंग के साथ ईकोग्रीन कंपनी में सात डंपर, एक फोकलेन मशीन तथा दो जेसीबी का कांटे्रक्ट किया था। शुरूआत से सारा लेनदेन अनिरूद्ध के पिता देखते थे और समय पर पैमेंट आता रहा। अचानक कंपनी ने पैमेंट करना बंद कर दिया और जब उन्होंने दबाव बनाया तो कंपनी द्वारा लगातार आश्वासन दिया जाता रहा और कई माह बीतने के बाद भी पैमेंट नहीं आयापिता को हुआ कोरोनाकाफी परेशान होने के बाद भी जब पैमेंट नहीं आया तो उनके पिता ने कंपनी के चक्कर लगाने शुरू किए तो वह आने जाने में कोरोना संक्रमित हो गए और उनकी मौत हो गई। इसके बाद जब अनिरूद्ध ने फोन से संपर्क करना चाहा तो कंपनी के अफसरों ने उनके नंबर को ब्लॉक कर दिए। नंबर ब्लॉक होते ही उन्होंने कंपनी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद कंपनी के इण्डिया हेड संजय शर्मा, एकाउंटेंट जुगनेश जग्गा तथा एक अन्य अफसर गुरुविन्दर सिंह के खिलाफ भारतीय संविधान की धारा 420 धोखाधड़ी, 406 अमानत में ख्यानात के तहत मामला दर्ज कर लिया हैयह था किरायापीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि उनके सात डंपर कंपनी ने हायर किए थे, जिनका किराया 290 रुपए प्रति टन था और फोकलेन मशीन का 1 लाख 70 हजार रुपए प्रति माह था और दो जेसीबी 75-75 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से अटैच थी। कुछ गाडिंयां स्वयं की थी और कुछ उन्होंने हायर की थी। जो कि पैमेंट ना आने पर उनका किराया भी उन पर चढ़ गया हैईकोग्रीन कंपनी के खिलाफ शिकायत आई थी। शिकायत पर कंपनी के हेड, एकाउंटेंट सहित एक अन्य
May 29 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









