-
-
-
पुलिस 3 चोरों से 12 मोटर साईकिलें बरामद
—Jun 25 2021 -
-
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार का ऋण जमा करने वाले हितग्राही हो गए है 20 हजार का ऋण लेने के पात्र ग्वालियर 25 जून कोरोना काल में लाॅकडाउन एवं कोरोना कफर्यू के कारण परेशान हो रहे फुटपाथ एवं गलियों में छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले व्यवसाईयों को आर्थिक रुप से संबंल प्रदान करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नगरीय निकाय के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10-10 हजार रुपए का ऋण प्रदान किए गए हैं। इसी योजना के तहत ऐसे हितग्राही जिन्होंने 10 हजार रुपए का ऋण लेकर पूरी किश्तें जमा कर दी हैं, वह अब 20 हजार रुपए का ऋण लेने के लिए पात्र हो गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को शासन की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से जोडने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा 24 जून से 15 अगस्त तक शिविर का आयोजन बालभवन में किया जा रहा है नगर परियोजना अधिकारी डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम ग्वालियर द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंर्तगत छोटे दुकानदारों एवं फुटपाथी व्यवसाइयों को 10 हजार रूपए का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा हैं। ऐसे नागरिक एवं व्यवसायी जो इस योजना के लिए पात्र हैं। वह अपना आवेदन नगर निगम के डे-एनयूएलएम शाखा से आंनलाइन जमा कर सकते है। इसके साथ ही ऐसे हितग्राही जिन्होंने 10 हजार का ऋण लेने के बाद वापस जमा कर दिया है। वह स्वतः ही 20 हजार रूपए के ऋण लेने के पात्र बन गए हैं। उल्लेखनीय हैं कि नगरीय क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को 10 हजार कार्यशील पूंजी के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना में समय पर ़ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान भारत सरकार एवं शेष ब्याज अनुदान राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किया जाएगा। वहीं जिन पथ विक्रेताओं को अभी तक 10 हजार का कार्यशील पूंजी ऋण नही मिला है। वह पथ विक्रेता हितग्राही संबधित नगर निगम के डे-एनयूएलएम शाखा में शाघ्र संपर्क कर आंनलाइन आवेदन जमा कर उक्त योजना का लाभ ले सकते हैं। वहीं जिन्होंने पहले 10 हजार ऋण लेकर समय पर संबंधित बैंक में जमा करा दिया है। वह भी नगर निगम में पंजीयन कराकर द्वितिय ऋण 20 हजार रूपए के लिए जल्द से जल्द आवेदन जमा कर सकते हैं
—Jun 25 2021 -
-
दीनदयाल नगर में चला”ग्लो ग्वालियर“ अभियान
—Jun 25 2021 -
-
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -
















