दीनदयाल नगर में चला”ग्लो ग्वालियर“ अभियान

Jun 25 2021

ग्वालियर दिनांक 25 जून  नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की प्रमुख सडकों को साफ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए “ग्लो ग्वालियर”  अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज शुक्रवार को नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा दीनदयाल नगर गेट नम्बर 1 से महाराजा काॅम्पलेक्स तक की सडक के दोनों ओर साफ व स्वच्छ किया गया तथा पेड़ों की छंटाई कर सुंदर व आकर्षक बनाया गया  नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा के निर्देशन में शहर की विभिन्न सडकों को एक प्रयास में ही सुगम व व्यवस्थित बनाए जाने के उददेश्य से विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों के साथ चलाए जा रहे “ ग्लो ग्वालियर ” अभियान के तहत आज दीनदयाल नगर गेट नम्बर 1 से महाराजा काॅम्पलेक्स तक निगम के अमले द्वारा सडक पर साफ सफाई, रोड मार्किंग, नालियों की सफाई, सडक के दोनो ओर पेडों की छंटाई एवं धुलाई के साथ ही डिवाइडरों की धुलाई की गई। रास्ते पर सार्वजनिक व सुलभ शौचालयों व मूत्रालयों की सफाई व धुलाई कराई गई। साथ ही मदाखलत अमले द्वारा पूरी रोड पर लगे कटआउट एवं बैनर हटाये गए तथा अवारा पशुओं को पकड कर गौशाला भिजवाया गया। साथ ही रोड पर चेम्बर इत्यादि को देखा गया यदि कहीं सीवर या पानी के चेम्बर सडक के लेवल से उंचे या नीचे पाए जाएंगे उन्हें भी तत्काल ठीक कराया गया। इसके साथ ही निगम के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के निवासियों से भी ग्ला ग्वालियर अभियान में सहयोग करने तथा अपने आस पास साफ सफाई रखने की अपील की गई  अभियान के दौरान मदाखलत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पार्क विभाग एंव विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे