भाजपा नेता महेन्द्रसिंह यादव की चचेरी बहन.उसके बेटी-बेटे के साथ उनके ही परिवार के लोगों ने प्रॉपर्टी को लेकर मारपीट की
Jun 25 2021
ग्वालियर. महिला, उसके बेटी-बेटे के साथ उनके ही परिवार के लोगों ने प्रॉपर्टी को लेकर मारपीट की है। घटना मुरार के हक्सर कॉलोनी की है जब महिला मुरार थाना पहुंची तो दूसरा पक्ष वहां पहले से ही खड़ा था। घबराकर घायल महिला शहर के महिला थाने पहुंची। यहां 2 घंटे बाद उसकी सुनवाई हुई, आवेदन लेकर जांच शुरू की गई है। महिला ने खुद को शिवपुरी कोलारस के पूर्व विधायक व भाजपा नेता महेन्द्रसिंह यादव की चचेरी बहन बताया है। महिला के पति के निधन के बाद परिवार के सदस्य उसे प्रताडि़त कर रहे है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है. मुरार के हक्सर कॉलोनी में रहने वाली अनीता यादव शुक्रवार की दोपहर महिला थाना पहुंची। यहां उन्होंने अपने ही जेठ, जेठानी, जेठ के बच्चों पर मारपीट कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। अनीता के बारे में बता दें कि वह शिवपुरी कोलारस से पूर्व विधायक भाजपा नेता महेन्द्रसिंह यादव की चेचरी बहन है। 4 साल पहले अनीता यादव के पति का निधन हुआ था तभी से पुश्तैनी संपति को लेकर परिजन परेशान कर रहे है.प्रॉपर्टी को लेकर शुक्रवार की दोपहर भी अनीता और उसकी बेटी प्रज्ञा को जेठानी सीमा पत्नी अनिल यादव, राधा पत्नी अरूण यादव, भतीजे शैला उर्फ शैलेन्द्र यादव, आशुतोष, शुभम यादव, शिवम यादव ने पीटना शुरू कर दिया। खुद को बचाने का प्रयास किया तो सड़क पर घसीटा गया। किसी तरह से जान बचाकर भागी और मुरार थाना पहुंची। यहां पहले से आरोपी पक्ष खड़ा था जिस पर वह घबरा गई और वह महिला थाने पहुंचीयहां 2 घंटे तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। महिला थाना प्रभारी नहीं थी। जब हंगामा मचा तो पुलिस ने तत्काल सुनवाई की और आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी हैइस मामले में महिला थाना में पदस्थ एएसआई शिशिर मिश्रा का कहना है कि तत्काल महिला की शिकायत सुन ली गई है आवेदन लेकर मेडिकल कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









