कारगिल शहीद सरमन सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर 527 शहीदों को दी जाएगी दीपांजलि
Jun 25 2021
ग्वालियर। कारगिल शहीद सरमन सिंह का बलिदान दिवस का दो दिवसीय कार्यक्रम 27 एवं 28 जून को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत 27 जून को बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर सांयकाल 7 बजे कारगिल युद्व के सभी 527 शहीदों को नमन करते हुए 527 दीप जलाकर अमर शहीदों को दीपांजलि शहर के संतों व गणमान्य नागरिकों द्वारा अर्पित की जाएगीकारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था के अध्यक्ष राकेश जादौन एवं सचिव विहवल सेंगर ने संयुक्त जानकारी में बताया कि कारगिल शहीद सरमन सिंह के बलिदान दिवस 28 जून को स्थानीय जेल रोड पर स्थित कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क में 9 बजे सेना के अधिकारियों एवं एनसीसी केडिटों, सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नगारिकों द्वारा कारगिल युद्व के 527 अमर शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए जाएंगे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









