चौकीदार की लाश मिली, हत्या की आशंका .सिटी सेंटर स्थित लोक निर्माण विभाग की छत की घटना

Jun 24 2021

ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय की छत पर गुरुवार की सुबह चौकीदार की लाश मिली है। चौकीदार की गर्दन तथा घुटने पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का असल कारण पता नहीं चला है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया। मौत का असल कारण जानने के लिए पुलिस ने मृतक की लाश पीएम हाउस भेज दी हैबिजौली उदयपुर निवासी जनवेद सिंह (50) पुत्र बुद्धाराम पाल पीडब्ल्यूडी विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ हैं और अभी उसकी ड्यूटी सिटी सेंटर स्थित लोक निर्माण विभाग में है। आज सुबह जनवेद का छोटा बेटा लखन वहां पर पहुंचा तो वह लोक निर्माण विभाग कार्यालय की छत पर मृत हालत मेेंं मिले। तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को निगरानी में ले लिया है। वहीं घटना का पता चलते ही सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश तोमर, एफएसएल वैज्ञानिक अखिलेश भार्गव तथा अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए कल बेची थी एक बीघा जमीनमृतक के छोटे बेटे लखन ने पुलिस अफसरों को बताया कि उनके पिता बुधवार की सुबह से ही गायब थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि वह एक बीघा जमीन बेचने के लिए गए हंै। इसका पता चलते ही वह तथा उसका भाई उन्हें तलाशने निकला तो वह रजिस्ट्रार कार्यालय में मिले। जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गांव के नेमीचंद व कल्ली नामक युवक कार से ले गए। इसके बाद से ही वह गायब थे। जो जमीन बेची है उसकी कीमत करीब चालीस लाख रुपए है और उसे किसी यादव ने खरीदा हैवर्जन
एक चौकीदार की लाश मिली है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। मामला संदिग्ध है मौत की असल वजह का पता पीएम रिपोर्ट में ही होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं जांच में पता चला है कि अभी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई है