स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया जा रहा वीर सावरकर सरोवर के कार्यो का स्मार्ट सिटी सीईओ नें किया निरीक्षण फाउंटेन सहित अन्य कार्य पूर्ण करने के लिये समय-सारिणी निर्धारित करने के दिये निर्देश
Jun 24 2021
ग्वालियर 24-जून- स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहर में पुर्ननिर्माण कर बनाया जा रहा वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) व उसमे लगाये जा रहे म्यूजिकल फाउटेन के निर्माण कार्यो की प्रगति को लेकर गुरुवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें निमार्ण स्थल का दौरा किया। उन्होने परियोजना से जुडे अधिकारी और कर्मचारियो को शेष निर्माण कार्यो को समय सारिणी निर्धारित कर गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये...निरीक्षण के दौरान इस प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सहित कटोराताल में फाउंटेन लगाने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थेसीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा कटोरा ताल का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है, और इसके सिविल वर्क का काम लगभग पूरा हो चुका है औऱ इसमे लगने वाला म्यूजिकल फाउंटेन का कार्य पर तेजी से काम किया जा रहा है। और अब जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। कटोराताल के निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह नें संबंधित कंपनी को निर्देशित किया कि फाउंटेन लगाने के साथ साथ जो भी सिविल वर्क से संबंधित शेष कार्य़ है, उन्हे गुणवत्ता के पैमाने पर जांच कर पूर्ण करे। श्रीमती सिंह नें फाउंटेन लगाने वाली कंपनी के अधिकारियो को भी जल्द से जल्द फाउंटेन लगाने के कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने संबंधित निर्माण कंपनी को कटोरा ताल पर चलने वाले म्यूजिकल फाउंटेन के कार्यक्रम की रुपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था सहित टिकिट इत्यादी की पूरी विस्तृत जानकारी जल्द से जल्द बनाकर दिखाने के निर्देश दियेश्रीमती सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) में लगाये जाने वाले म्यूजिकल फाउंटेन का संगीत व डिजायन फाइनल हो गया है। इस फाउंटेन के द्वारा सप्ताह के 6 दिन हेरिटेज थीम को लेकर 30 मिनिट का लेजर शो किया जायेगा। यहाँ प्रसारित होने वाला कार्यक्रम थीम आधारित रहेगा जो पुरातन और नूतन के अदभुत समागम का उदाहरण पेश करेगा। वही कटोरा ताल के बीच स्थित वीर सावरकर जी की प्रतिमा को भी अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था के साथ रोशन किया जायेगा। कटोराताल के तैयार होने पर ग्वालियर में सैलानीयो को एक सुन्दर और लुभावनी जगह मिल सकेगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









