महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत एमपीसीसीआई में आज हुआ 801 लोगों का वैक्सीनेशनशाम को निकाले गये लक्की ड्रॉ में 7 लोगों ने जीता पुरस्कार
Jun 24 2021
ग्वालियर 24 जून| म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) में ६ अप्रैल से अनवरत जारी वैक्सीनेशन शिविर में आज 24 जून को वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत 801 लोगों का वैक्सीनेशन किया गयाएमपीसीसीआई में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर के तहत 21 जून से आगामी 10 दिनों के लिए एमपीसीसीआई द्बारा लक्की ड्रॉ निकाला जा रहा है| इसी श्रंखला में आज शाम को लक्की ड्रॉ निकाला गया, जिनमें निम्नलिखित 7 लोगों ने पुरस्कार जीता:-1आकाश माहौर २. सरिजा मंजू ३. विमल 4.. रेणु राठौर 5.. मेघदूत परचुरे ६. शिव प्रताप सिंह चौहान 7 अमित पाठक.२३ जून के विजेताओं को आज शाम लक्की ड्रॉ के बाद पुरस्कार वितरित किये गये| पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एमपीसीसीआई अध्यक्ष-विजय गोयल ने कहा कि आज जो लोग यहां उपस्थित हैं वह संकल्प लें और सर्वे करें जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें| आपने सभी विजेताओं को बधाई दीअध्यक्ष महोदय द्बारा इस अवसर पर मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल को उनके जन्म दिवस की शुभकामनायें देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की तथा माला पहनाकर उनका अभिनंदन कियामानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज 51वें जन्म दिवस के अवसर पर आप सभी से मिलीं शुभकामनायें मेरी स्मृति में हमेशा यादगार रहेंगी|
पुरस्कार वितरण समारोह में संयुक्त अध्यक्ष-प्रशांत गंगवाल, कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी समिति सदस्य-अंकुर अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल सदस्य-आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









