पत्रकार कॉलोनी में बिजली पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी .ऊर्जा मंत्री ने पत्रकारों को दिया भरोसा.जीडीए और बिजली अधिकारियों को दिए समयसीमा में समस्याएं दूर करने के निर्देश
Jun 25 2021
ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने आज अपने निवास पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण एवं बिजली कंपनियों के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पत्रकार कॉलोनी में बिजली पानी से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।उन्होनें पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में साफ तौर पर कहा, कि समयसीमा तय कर काम किया जाए, वे जल्द ही काम की प्रगति की समीक्षा करेंगेदरअसल, आज दोपहर पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल सिरौल स्थित पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह से मिला और कॉलोनी में व्याप्त बिजली पानी की समस्याओं को दूर करने की मांग की। ऊर्जा मंत्री ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए बिजली कंपनी के शहर वृत के अधीक्षण यंत्री विनोद कटारे, एवं जीडीए के सीईओ के के गौर को तलब किया।उन्होंने दोनों ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि कॉलोनी में खराब ट्रांसफार्मर और केबिल समयसीमा में दुरुस्त किये जायें अथवा बदले जाएं, साथ ही पानी की समस्या का भी निदान किया जाए, ताकि पत्रकार वहां अपने आवास बनाकर रह सकें। उन्होंने कहा कि सारे काम निश्चित समय मे पूरे किए जाएं।वे तय समय के बाद कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगेबैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवेश पांडेय ,रविन्द्र झारखरिया, राजेंद्र तलेगावकर,जोगेंद्र सैन, ब्रजमोहन शर्मा , हरीश दुबे, राज दुबे ,विनोद शर्मा , जावेद खान, शैलेन्द्र भदौरिया,पदम सेंगर, प्रदीप तोमर, पवन पाल, विजय शाक्य, रवि उपाध्याय, राजेश जायसवाल , विक्रम प्रजापति सहित, जीडीए के कार्यपालन यंत्री सुभाष सक्सेना, बिजली कंपनी के जेई सीपी शर्मा उपस्थित थे इससे पूर्व संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने भी पत्रकारों के पतिनिधि मंडल ने चर्चा की और उनकी समस्याओं के सहानुभूति पूर्वक समाधान का आश्वासन दिया। समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर पत्रकारों ने ऊर्जा मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह का आभार व्यक्त किया हैमंत्री तोमर से चर्चा करने करने के बाद पत्रकारों की बैठक गाँधी रोड सर्किट हाऊस पर दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मामा माणिक चंद्र बाजपेयी कॉलोनी के सभी हितग्राही पत्रकार साथियों को मंत्री तोमर से की चर्चा की जानकारी दी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









