-
-
-
कोटेष्वर मंदिर से किलागेट तक की रोड़ का भूमि पूजन आज ग्वालियर 1 दिसम्बर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा वार्ड 9 व 10 की कोटेश्वर मंदिर से किलागेट तक 1 करोड़ 8 लाख में बनने वाली डामरीकरण रोड़ का भूमि पूजन 02 दिसम्बर 2019 को सुबह 10 बजे किया जायेगा।
—Dec 01 2019 -
घर बैठे कर सकेंगे विवाह पंजीयन हेतु आवेदन ग्वालियर 1 दिसम्बर ई.नगरपालिका सॉफ्टवेयर अंतर्गत ग्वालियर शहर के नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल से अथवा किसी साइबर कैफे पर जाकर विवाह पंजीयन हेतु आवेदन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम शहर के साइबर कैफे संचालकों तथा ऑनलाइन एजेंसियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उक्त आशय की जानकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव रजिस्ट्रार नगर निगम द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई। उन्होंने बताया कि एमपी ई नगरपालिका सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोई भी नागरिक अपने घर से बैठकर मोबाइल में सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर अपने विवाह पंजीयन का आवेदन घर पर ही फिट कर सकता है। जो लोग मोबाइल में उक्त सॉफ्टवेयर डाउनलोड नहीं कर सकते उनके लिए शहर में संचालित विभिन्न साइबर कैफे संचालकों को तथा ऑनलाइन एजेंसियों को विवाह पंजीयन आवेदन फीड करने का निशुल्क प्रशिक्षण जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग नगर निगम ग्वालियर द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शादी के 21 दिन के अंदर विवाह का पंजीयन कराना अनिवार्य है। अभी तक नागरिकों को विवाह पंजीयन आवेदन करने के लिए जनमित्र केंद्रों पर जाना होता था। ई नगरपालिका सॉफ्टवेयर पर यह सुविधा प्रारंभ हो जाने से अब नागरिकों को घर बैठे अथवा घर के पास किसी भी साइबर कैफे पर यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उक्त वेबसाइट पर संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद नगरपालिका भोपाल द्वारा हितग्राही को एक अस्थाई पंजीयन नंबर दिया जावेगाए उसके पश्चात रजिस्ट्रार द्वारा आपको समक्ष में उपस्थित होकर दस्तावेजों को सत्यापन कराने एवं वेब कैमरे पर फोटो दर्ज कराने के लिए तारीख निश्चित कर बुलाए जावेगा। गलत हितग्राही द्वारा जैसे ही उक्त पूर्ति कर दी जाएगी ई नगरपालिका सॉफ्टवेयर पर हितग्राही का मैरिज प्रमाण पत्र लोड कर दिया जावेगा जिसे वह कहीं भी निकाल सकता है रजिस्ट्रार नगर निगम द्वारा बताया गया कि अभी तक उक्त सुविधा निगम के जनमित्र केंद्रों पर ऑफलाइन रूप से उपलब्ध थी। नगर निगम जन्म मृत्यु शाखा बाल भवन में शहर के विभिन्न साइबर कैफे संचालकों तथा ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडरों को पोर्टल के माध्यम से विवाह आवेदन भरने का निशुल्क प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया गया है प्रशिक्षण हेतु नगà
—Dec 01 2019 -
अवैध रूप से संचालित 4 पषु डेयरियों को किया सील ग्वालियर 1 दिसम्बर शहर में अवैध रूप से संचालित हो रही पशु डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए निगम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत आज थाठीपुर स्थित गोपाल पुरा में अवैध रूप से संचालित हो रही पशु डेयरियांे के भवनों को सील करने की कार्यवाही की गई । एसडीएम सुश्री जयती सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के दौरान थाठीपुर स्थित गोपालपुरा क्षेत्र से 7 जानवर जप्त किये गएए इसके साथ ही ऐसे चार भवनों को सील करने की कार्यवाही की गई। जिनमें अवैध रूप से पशु डेयरियां संचालित हो रही थीं। कार्यवाही के दौरान डेयरियों में खनोटे तोडे गए तथा एक ट्राॅली भूषा जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार एवं नोडल मदाखलत अधिकारी एवं उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहानए तीनों विधानसभा क्षेत्र के मदाखलत अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
—Dec 01 2019 -
-
सूने घर के ताले चटकाकर जेवर व नगदी चोरी
—Nov 30 2019 -
-
मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला
—Nov 30 2019 -
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -














