अवैध रूप से संचालित 4 पषु डेयरियों को किया सील ग्वालियर 1 दिसम्बर शहर में अवैध रूप से संचालित हो रही पशु डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए निगम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत आज थाठीपुर स्थित गोपाल पुरा में अवैध रूप से संचालित हो रही पशु डेयरियांे के भवनों को सील करने की कार्यवाही की गई । एसडीएम सुश्री जयती सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के दौरान थाठीपुर स्थित गोपालपुरा क्षेत्र से 7 जानवर जप्त किये गएए इसके साथ ही ऐसे चार भवनों को सील करने की कार्यवाही की गई। जिनमें अवैध रूप से पशु डेयरियां संचालित हो रही थीं। कार्यवाही के दौरान डेयरियों में खनोटे तोडे गए तथा एक ट्राॅली भूषा जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार एवं नोडल मदाखलत अधिकारी एवं उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहानए तीनों विधानसभा क्षेत्र के मदाखलत अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dec 01 2019