3 हजार के फरारी ईनामी बदमाष को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nov 30 2019
ग्वालियर । पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन के निर्देशानुसार फरारी इनामी बदमाशों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति0पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह गौर द्वारा अपने अधिनस्थ थाना प्रभारियों को फरारी इनामी बदमाशों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देषों के परिपालन में थाना प्रभारी डबरा यषवंत गोयल को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि थाना डबरा के आपराधिक प्रकरण मे फरार 03 हजार रुपये के ईनामी बदमाश इकरार पुत्र सत्तार खान निवासी जवाहर काॅलोनी, डबरा, ग्वालियर को डबरा मार्केट के आस-पास घूमते देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी डबरा निरी0 श्री यषवंत गोयल ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर उक्त फरारी ईनामी बदमाष को धरदबोचा। गिरफ्तार बदमाष की तलाषी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देषी कट्टा व जिंदा राउण्ड बरामद किया गया। उक्त फरारी ईनामी बदमाष पर 13 से अधिक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है जिसमें वह काफी समय से फरार चल रहा था। उक्त बदमाष की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 03 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार बदमाष के विरूद्ध थाना डबरा मे आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









