सूने घर के ताले चटकाकर जेवर व नगदी चोरी
Nov 30 2019
ग्वालियर। एक नर्स के सूने घर के ताले चटकाकर चोरों ने नगदी सत्तर हजार रुपए सहित सोने व चांदी के जेवर पार कर दिए। वारदात माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा इलाके की है। वारदात का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा निवासी सावित्री पत्नी सुनील सेधिया नर्स है और वह कमलाराजा अस्पताल में पदस्थ है। उसका पति भी आयुष्मान अस्पताल में प्रायवेट जॉब करता है। कुछ माह पूर्व सुनील का एक्सीडेंट हुआ था, उस समय फैक्चर होने के कारण पैर में रॉड डली थी, दो दिन पहले पैर की रॉड निकलवाने के लिए गोला का मंदिर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूना घर देखकर चोरों ने नगदी 70 हजार रुपए सहित तीन तोला सोने और एक किलो चांदी के जेवर पार कर दिए। वारदात का पता शाम को चला जब वे कुछ सामान लेने के लिए अपने घर पर पहुंची तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चोरों ने पूरे घर की तलाशी लेने के बाद किचन में रखे दाल-चीनी के डिब्बों को भी खाली कर चेक किया कि कहीं उनके अंदर नगदी व जेवर तो नहीं हंै।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









