एक दूसरे के साथ-साथ रहने व छूआछूत से नहीं फैलता एड्स के लिए रैली
Nov 30 2019
ग्वालियर। विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना होता है कि इस घातक बीमारी से हम कैसे बच सकते हैं। जो लोग इसकी गिरफ्त में आ गये हैं। उनको कैसे इस बीमारी से दूर रखा जा सकता है साथ ही साथ उनके साथ हमारा कैसा व्यवहार होना चाहिए। क्योंकि यह एक छूआ छूत की बीमारी नहीं है। इससे पीडित व्यक्ति भी समाज में सम्मान के साथ रह सकता है। विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर एक रैली राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा रेड रिबिन क्लब के अंतर्गत आयोजन किया गया। जो महाविद्यालय से हनुमान चौराहा, जनकगंज, गांधी मार्केट होते हुये महाराज बाडे पर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ने किया। विश्व एड्स दिवस पर एक व्याख्यान का आयोजन आज महाविद्यालय में किया गया है।
युवा पीढ़ी द्वारा आज के दिवस पर जन-जन तक यह बात पहुंचानें का आव्हान किया। विश्व एड्स दिवस से इस बिमारी के बारे में फैंली हुई भ्रंतियों को दूर करना और एड्स पीडित व्यक्ति को सम्मान के साथ में समाज में स्थान देना ही प्रमुख उद्देश्य हैं। एड्स एक महामारी है और इसके ताजे आंकड़े चिंताजनक भी है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के लिये इसके संरक्षण द्वारा बचाव के द्वारा बचा जा सकता है। रैली में स्वयं सेवक एड्स से बचाव के नारों का उद्घोष करते हुये चल रहे थे।
एड्स द्वारा पीडि़त व्यक्तियों को समाज के इस व्यवस्था में जोड़े और केम्पों के माध्यम से एन.एस.एस. के स्वयं सेवक उनके लक्षण व सुझाव को जन-जन तक पहुंचायें। यौनजनित बिमारी होने के बावजूद भी यह गर्भवती माता को बिना एच.आई.वी. जांच के रक्त चढ़ाने तथा इस्तेमाल की गई इनजेक्शन के द्वारा फैलने की ज्यादा सम्भावना रहती है जिससे बचा जायें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









