ताज़ा ख़बर    कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर जिले के कुलैथ में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित लगभग 87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिये की बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा कुलैथ क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया आत्मीय स्वागत  |    हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस  |    ग्वालियर में पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवेश पांडे ने पदवेश त्यागा  |     कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल  |    चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी बाहर से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण ग्वालियर 07 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन ने ग्वालियर जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो अन्य जिलों एवं राज्यों में मजदूरी, रोजगार धंधों एवं नौकरी करते थे या अपरिहार्य कारणों से अपने गृह जिले में आ रहे हैं। ऐसे लोगों का जिले की सीमा पर 8 स्थानों पर प्रवेश के समय स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने जिले की सीमा पर चिरवाई चैक प्वॉइंट पर प्रवेश के समय चिकित्सक की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की सीमा पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश करने पर 8 स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की है। इसके लिये प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक तथा अन्य अधिकारियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इन केन्द्रों के अतिरिक्त चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था हेतु जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री ए के शुक्ला चिकित्सक के रूप में डॉ. पराग गुप्ता, डॉ. मोहित दारावानी, डॉ. वासुदेव सिंह, डॉ. राहुल राजपूत, डॉ. दीपक सहित जल संसाधन विभाग के उपयंत्री श्री संतोष सिंह यादव, उपयंत्री श्री सुरेश बाबू शर्मा एवं उपयंत्री श्री एस के शर्मा को नियुक्त किया गया है।  |    मलखान सिंह पर हुई रासुका की कार्रवाई ग्वालियर 14 फरवरी 2020 जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा.3 ;2द्ध के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मलखान सिंह पुत्र सल्तान सिंह लोधी के विरूद्ध एनएसए ;राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनद्ध की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर की गई है। जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने थाना पुरानी छावनी के ग्राम जलालपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष पर पुरानी छावनी एवं महाराजपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहनेए जिससे लोक व्यवस्था को गंभीर संकट उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि के लिए निरूद्ध किया गया है।  |     युवक ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली  |    चन्द्रयान.2 इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूटा पीएम बोले आपने इतिहास रचा है  |     इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्  | 
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • संपर्क करें
Menu
  • होम

  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • संपर्क करें

होम / अपना शहर
  • अपना शहर,
    सफाई के साथ साथ क्षेत्र के नागरिकों को भी करें जागरूक
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    तैरते रंगमंच पर आज गूंजेगें बाॅलीवुड गायक जावेद अली के तराने स्वच्छता के सुर कार्यक्रम के लिए कलेक्टरए पुलिस अधीक्षक एवं निगमायुक्त ने किया बैजाताल का निरीक्षण
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    क्षेत्र में विकास निरंतर चलता रहेगारूखाद्य मंत्री श्री तोमर मंत्री श्री तोमर ने 1 करोड़ 21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    घर से सामान और नकदी पार ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र से एक चोर ने गत दिवस मौका पाकर प्रवेश किया और आवश्यक सामान और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार विजय पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिन्दे की छावनी ने पुलिस को बताया कि वह घर से कुछी दूरी पर गया था कि एक चोर ने उसके कमरे में रखा घरेलू सामान और नकदी 9 हजार रुपए चोरी कर लिए। उधर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ले में असफाक खान ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि पास ही में रहने वाले रवि ने उसके घर में रखा मोबाइल और कुछ दस्तावेज चोरी कर लिया।
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    बाल महोत्सव का आगाज आज से ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 15 जनवरी से 24 जनवरी तक बाल महोत्सव का आयोजन स्थानीय ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर होगा इस आयोजन के तहत बच्चों को मंच प्रदान करने हेतु बच्चों की प्रतिभा निखारने विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं इस बार महोत्सव का शुभारंभ सर्वप्रथम रंगोली सजाओ प्रतियोगिता के साथ किया जाएगा संस्था के अध्यक्ष बाल महोत्सव प्रभारी संजय कट्टल ने बताया की इस 9 दिवसीय चलने वाले बाल महोत्सव में विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं इसमें सर्व प्रथम 15 जनवरी को रंगोली सजाओ प्रतियोगिता 16 जनवरी को चित्रांकन प्रतियोगिता 17 जनवरी को एकल नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल 18 जनवरी को एकल गायन प्रतियोगिता 20 जनवरी को एकलनृत्य प्रतियोगिता वैस्टर्न थीम 21 जनवरी को समूह गायन प्रतियोगिता 22 जनवरी को समूह नृत्य प्रतियोगिता 23 जनवरी को युगल नृत्य प्रतियोगिता एकल नृत्य प्रतियोगिता 24 जनवरी को दिव्य घोष स्टेज बैंड एवं अन्य बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मैडल एवं प्रमाण पत्र समान स्वरूप दिये जायेगे सभी आयोजन 10 बजे से प्रारंभ किए जाएंगे और इस आयोजन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन मेला कला रंगमंच पर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक करवा सकते हैं।
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    निरूशुल्क डेन्टल क्लीनिक का हुआ उद्घाटन ग्वालियर। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन डे. केयर सेन्टरए नागदेवता मंदिर के पासए सीण्पीण्कॉलोनीए मुरार में स्वण् रामसिंह धाकरे स्मृति में निरूशुल्क डेन्टल क्लीनिक का शुभारभ वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने किया। इस अवसर पर एमण्पीण्सीण्टीण्डेन्टल कॉलेज के सचिव नरेन्द्र सिंह धाकरे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कीए जबकि विशेष अतिथि के रूप में डॉण्वीण्केण् जैन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप डेन्टल कॉलेज द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निरूशुल्क ओण्पीण्डीण्प्रातरू 11 से दोपहर 2 बजे तक सीनियर सिटीजन डे. केयर सेन्टरएसीण्पीण्कॉलोनी में चलेगा। नवरत्न अतरोलिया एवं कमल अग्रवालने बताया कि आज इसका विधिवत शुभारभ पूजा एवं हवन के द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने क्लीनिक का उद्घघाटन फीता काटकर किया। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओण्पीण्डीण् निरूशुल्क रहेगी एवं इलाज के लिए 50 प्रतिशत किफायत पर महाराणा डेन्टल कॉलेज द्वारा इलाज किया जायेगा। शुभारभ अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान की ओर से नवल किशोर शर्माए भगवान दास शर्माए कैलाश सरावगीए श्रीमती छाया अग्रवालए डॉण्विजय श्रीवास्तवएकौशल बटोरियाए विनोद जैनए आशा श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। श्री जैन ने कहा कि शीघ्र ही सीनियर सिटीजन डे.केयर सेन्टर को क्लब 60 के रूप में तैयार कराया जा रहा है जो कि गिर्राज बंसल और केतन बंसल के परिवार की ओर से हो रहा है। यहां दिनभर गतिविधियां संचालित होंगी। भारत विकास परिषदए तानसेन शाखाए द्वारा गरीब बस्ती में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    समाज उत्थान के लिए आयोजित होगा अखिल भारतीय अधिवेशन ग्वालियर। माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज की गौरवशाली संस्था्यअखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा की लश्कर स्थित जीवाजी क्लब में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि संतोषी लाल गुप्ता थे। अध्यक्षता गौरीशन्कर गुप्ता ने की। सभा में मुख्य अतिथि के रुप में महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ताए एडवोकेट आगराए उपस्थित रहे। आसंदी से बोलते हुए मुख्य अथिति ने कहा कि सदस्यता बढ़ाने एवं मतदाता सूची को सत्यापित कराने की अंतिम तिथि 28 फरवरी की जाए। सूची तैयार होने के बाद भारत वर्ष के समाज जनों का समग्र. अधिवेशन मई अंत तक बुलाया जाएगा। अधिवेशन का स्थान एवं दिनांक शीघ्र घोषित करेंगे। अधिवेशन में वृद्ध जनए महिलाओंए युवाओंए की समस्याओं पर मंथनए समाज में हो रहे फिजूल खर्च रोकने वाले आयोजन एवं ्यवलंत मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। महासभा की पत्रिका माहौर जागरण के संचालकों की साधारण सभा का आयोजन एवं जागरण का प्रकाशन भी शीघ्र आयोजित करने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सैकड़ोसमाज बंधुओं ने महासभा की सदस्यता बढाने का संकल्प लिया। इस दौरान लश्कर के प्रभारी कृष्णा कुमार मांडिल ने अपनी पूरी टीम के साथ समाज के 18 वर्ष के समाज बंधुओं की सदस्यता करने तथा लोगों को पूरे मन से जोडऩे की बात कही। ग्वालियर के नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता कोग्वालियर का प्रभारी बनाया गया। डबरा के हरीश गुप्ता को डबरा का सद्स्यता प्रभारी बनाया गया। सभा में महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष गोयल ने समाज सेवा के प्रति संकल्प के रूप में महासेनस्टेशनरी बैंक बनाने की स्थापना करने की घोषणा की। इस प्रकल्प के बारे में बताते हुए कहा कि नर्सरी लास से 10 वीं कक्षा तक के समाज के विद्यार्थियों को स्टेशनरी निरूशुल्क वितरित की जाएगी। जिससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति लगन लगे। इसका वितरण मार्च माह में किया जाएगा। सभा में जगदीश बंसलएरामसेवक गुप्ताए राम बाबू बांदिलए राजकुमार माहौरए बालमुकुंद गुप्ताए शिवनारायण गुप्ताए गोपाल गंगिलए रामप्रकाश बांदिलए सुरेश गुप्ताए पवन गोयलए राजेन्द्र गुप्ताए नरेंद्र बंसलए डॉण्जेण् पीण् गोयलए अशोक गांगिलए प्रव
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    ड्राइवर की हत्या कर कार ले भागे बदमाश टोल प्लाजा पर पकड़े ग्वालियर। टीकमगढ़ के ओरछा में ड्राइवर की हत्या कर एसयूवी कार लूटकर भाग रहे बदमाश ग्वालियर के पास टोल प्लाजा पर फास्टैग की मदद से पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। संभवतरू देश का यह पहला मामला है जिसमें फास्टैग तकनीक की वजह से पुलिस ने हत्या और लूट के आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात ओरछा में दो बदमाश ड्राइवर की हत्या कर एसयूवी कार लेकर फरार हो गए थे। बदमाश ओरछा से कार लेकर झांसी की तरफ भागे। यहां से ग्वालियर की ओर निकल गए। ग्वालियर मेंजैसे ही टोल प्लाजा से कार निकली तो गाड़ी में लगे फास्टैग से टोल प्लाजा का टैस कट गया। इसका मैसेज कार मालिक के मोबाइल पर आया। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी ओरछा पुलिस को दी। ओरछा पुलिस की सूचना पर ग्वालियर पुलिस नेकार का पीछा किया और मुरैना के पास कार को रोक लिया। पुलिस को देखते ही एक बदमाश फरार हो गया। दर्शन करने ओरछा आए थे कार मालिक ओरछा पुलिस के अनुसारए रविवार रात 8रू30 बजे किला रोड पर खून से लहूलुहान शव पड़े होने की सूचना मिली। पास में ही धारदार हथियार पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली कि झांसी निवासी डॉण् डीएन मिश्रा के भाई विद्यानिधि मिश्रा अपने परिवार के साथ कार से ओरछा में रामराजा के दर्शन करने आए थे। सभी लोग मंदिर में दर्शन करने चले गए। चालक इंद्रमणि उर्फ खिलाड़ी तिवारी निवासी जोरपुर ;उत्तरप्रदेशद्ध ने एसयूवी कार को किला रोड पर पार्क किया और इंतजार करने लगा। इसी दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने धारदार हथियार से इंद्रमणि तिवारी की हत्या कर दी और कार लेकर फरार गए।
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    छात्रा से पड़ोसी ने की छेड़छाड़ए विरोध करने जान से मारने की धमकी ग्वालियर। छत के रास्ते घर में आए पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इस्लामपुरा की है। घटना की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इस्लामपुरा निवासी पंद्रह वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है। वह अपने कमरे में सोई हुई थी। सुबह करीब पांच बजे जब छात्रा की आंख खुली तो उसने देखा कि उसके बगल में कोई लेटा हुआ है और छेड़छाड़ कर रहा है। आरोपी उसके पड़ोस में रहने वाला शाकिर खान है और दरवाजे पर उसका भाई शब्बीर खड़ा हुआ था। छात्रा को जागते देखकर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगा। इसी बीच उसकी मां वहां पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया। वारदात की शिकार छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
    —Jan 14 2020            
  • अपना शहर,
    दोस्त नगदीए एटीएम कार्ड लेकर हुआ फरार ग्वालियर। मदद मांगने आया दोस्त मौलवी के घर से नगदीए एटीएम कार्डए एप्पल मोबाइल तथा उनके दस्तावेज लेकर फरार हो गया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला की है। घटना का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। नागपुर महाराष्ट्र निवासी मोहम्मद अशफाक खान पुत्र जमशेद मोहम्मद इस्लामपुरा स्थित मस्जिद पर मौलवी है और अभी मेवाती मोहल्ला में किराए से कमरा लेकर रहता है। कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात रवि नामक युवक से हुई। मुलाकात के बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और रवि उनके घर पर आया और आर्थिक स्थित खराब होने की कह कर मदद मांगी। उसे चाय पिलाने के बाद मौलवी बाहर बर्तन साफ करने चले गएए इसी बीच रवि ने उनके कमरे से 2500 रुपए नगदीए एप्पल मोबाइल तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर ले गया। वारदात का पता उस समय चला जब वे बर्तन साफ कर अंदर पहुंचे तो रवि तथा सामान गायब था। मामला समझ में आते ही वे थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसी ने किया मोबाइल चोरी बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया निवासी रिजवान हुसैन पुत्र शाबिर हुसैन प्रायवेट जॉब करता है। उसके घर से उसका मोबाइल चोरी हो गया। वारदात का पता चलते ही वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। साथ ही बताया कि चोरी की शंका उसे पड़ोस में रहने वाले सुल्तान नामक युवक पर है।
    —Jan 14 2020            
  • Prev
  •   1
  •   2
  •   3
  •   4
  •   5
  •   6
  •   7
  •   8
  •   9
  •   10
  • Next

संपादक

Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com

MP Info News

Invalid RSS feed URL.

ब्रेकिंग न्यूज़

  • बेटी की शादी, चोर घर का ताला तोड़ 20 लाख समेट ले गए.ताऊ के घर से भी बटोरा माल

    —02/10/2022
  • हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस

    —01/27/2021
  • मंत्री का बयान कलेक्टर जितवा देंगे चुनाव कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

    —09/17/2020
  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • वाणिज्यिक कर निरीक्षक निलंबित ग्वालियर 07 अप्रैल कोरोना महामारी से निपटने हेतु वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री दोहरे का मुख्यालय उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन कलेक्ट्रेट ग्वालियर रहेगा। कोरोना महामारी पर प्रभावी अंकुश नियंत्रणए बचाव एवं उपचार के संबंध में वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की बेला की बावड़ीए चौधरी का ढ़ाबा ग्वालियर पर प्रातरू 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी थी। लेकिन मंगलवार को एडीजी ग्वालियर रेंज एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपीलद्ध नियम 1966 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री दोहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री दोहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

    —04/07/2020

विज़िटर संख्या

अन्य ख़बरें

  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • खिलाडी अपने श्रेष्ठ प्रदर्षन से प्रतियोगिता को बनाएं रोमांचक: श्री मेहता 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता

    —03/24/2019
  • *हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *

    —03/23/2019
  • इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्

    —03/10/2019






  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • हमारे बारें में
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • Rss Feed