बाल महोत्सव का आगाज आज से ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 15 जनवरी से 24 जनवरी तक बाल महोत्सव का आयोजन स्थानीय ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर होगा इस आयोजन के तहत बच्चों को मंच प्रदान करने हेतु बच्चों की प्रतिभा निखारने विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं इस बार महोत्सव का शुभारंभ सर्वप्रथम रंगोली सजाओ प्रतियोगिता के साथ किया जाएगा संस्था के अध्यक्ष बाल महोत्सव प्रभारी संजय कट्टल ने बताया की इस 9 दिवसीय चलने वाले बाल महोत्सव में विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं इसमें सर्व प्रथम 15 जनवरी को रंगोली सजाओ प्रतियोगिता 16 जनवरी को चित्रांकन प्रतियोगिता 17 जनवरी को एकल नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल 18 जनवरी को एकल गायन प्रतियोगिता 20 जनवरी को एकलनृत्य प्रतियोगिता वैस्टर्न थीम 21 जनवरी को समूह गायन प्रतियोगिता 22 जनवरी को समूह नृत्य प्रतियोगिता 23 जनवरी को युगल नृत्य प्रतियोगिता एकल नृत्य प्रतियोगिता 24 जनवरी को दिव्य घोष स्टेज बैंड एवं अन्य बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मैडल एवं प्रमाण पत्र समान स्वरूप दिये जायेगे सभी आयोजन 10 बजे से प्रारंभ किए जाएंगे और इस आयोजन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन मेला कला रंगमंच पर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक करवा सकते हैं।
Jan 14 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









