दोस्त नगदीए एटीएम कार्ड लेकर हुआ फरार ग्वालियर। मदद मांगने आया दोस्त मौलवी के घर से नगदीए एटीएम कार्डए एप्पल मोबाइल तथा उनके दस्तावेज लेकर फरार हो गया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला की है। घटना का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। नागपुर महाराष्ट्र निवासी मोहम्मद अशफाक खान पुत्र जमशेद मोहम्मद इस्लामपुरा स्थित मस्जिद पर मौलवी है और अभी मेवाती मोहल्ला में किराए से कमरा लेकर रहता है। कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात रवि नामक युवक से हुई। मुलाकात के बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और रवि उनके घर पर आया और आर्थिक स्थित खराब होने की कह कर मदद मांगी। उसे चाय पिलाने के बाद मौलवी बाहर बर्तन साफ करने चले गएए इसी बीच रवि ने उनके कमरे से 2500 रुपए नगदीए एप्पल मोबाइल तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर ले गया। वारदात का पता उस समय चला जब वे बर्तन साफ कर अंदर पहुंचे तो रवि तथा सामान गायब था। मामला समझ में आते ही वे थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसी ने किया मोबाइल चोरी बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया निवासी रिजवान हुसैन पुत्र शाबिर हुसैन प्रायवेट जॉब करता है। उसके घर से उसका मोबाइल चोरी हो गया। वारदात का पता चलते ही वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। साथ ही बताया कि चोरी की शंका उसे पड़ोस में रहने वाले सुल्तान नामक युवक पर है।

Jan 14 2020