घर से सामान और नकदी पार ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र से एक चोर ने गत दिवस मौका पाकर प्रवेश किया और आवश्यक सामान और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार विजय पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिन्दे की छावनी ने पुलिस को बताया कि वह घर से कुछी दूरी पर गया था कि एक चोर ने उसके कमरे में रखा घरेलू सामान और नकदी 9 हजार रुपए चोरी कर लिए। उधर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ले में असफाक खान ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि पास ही में रहने वाले रवि ने उसके घर में रखा मोबाइल और कुछ दस्तावेज चोरी कर लिया।

Jan 14 2020