छात्रा से पड़ोसी ने की छेड़छाड़ए विरोध करने जान से मारने की धमकी ग्वालियर। छत के रास्ते घर में आए पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इस्लामपुरा की है। घटना की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इस्लामपुरा निवासी पंद्रह वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है। वह अपने कमरे में सोई हुई थी। सुबह करीब पांच बजे जब छात्रा की आंख खुली तो उसने देखा कि उसके बगल में कोई लेटा हुआ है और छेड़छाड़ कर रहा है। आरोपी उसके पड़ोस में रहने वाला शाकिर खान है और दरवाजे पर उसका भाई शब्बीर खड़ा हुआ था। छात्रा को जागते देखकर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगा। इसी बीच उसकी मां वहां पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया। वारदात की शिकार छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 14 2020