क्षेत्र में विकास निरंतर चलता रहेगारूखाद्य मंत्री श्री तोमर मंत्री श्री तोमर ने 1 करोड़ 21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Jan 14 2020



ग्वालियर 14 जनवरी 2020  प्रदेश के खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को 1 करोड़ 21 लाख 50 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री शशी शर्माए श्री चंदू सेनए श्री विकास जैनए श्री विनोद यादवए श्री केशव मंाझीए श्री राकेश अग्रवाल सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधिए नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्रिय जनता उपस्थित रही। 
        प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने आज मंगलवार को वार्ड 9 में काशी नरेश की गली में बाबा कपूर से राजा जी के बाडे तक 17ण्50 लाख रूपये की लागत बनने वाली सीसी रोड निर्माणए वार्ड 14 में रमटा पुरा से नूरगंज एवं लोहामंडी तक 51 लाख रूपये की लागत से डलने वाली सीवर लाइनए वार्ड 5 शील नगर में 33 लाख रूपये की लागत से डाम्बरीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन तथा रिजवन नगर में 20 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 
इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई रूकावट नहीं आयेगी। जहां मेरी आवश्यकता है आप बेझिझक होकर अपनी समस्या बता सकते हैं। नागरिको की समस्या का निराकरण करना ही मेरी प्राथमिकता है। 
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सिविल हाॅस्पीटल हजीरा में अब महिलाओं के लिए केंसर जांच सुविधा मलिने लगी हैए उनको जेएएच नहीं जाना पडेागा। साथ ही हमारी सरकार ने विधवाए वृद्धाजनोंए विकलांग को 600 रूपये पेंशन देने का कार्य किया। आने वाले समय में इसको 1 हजार रूपये कर दिया जायेगा। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि 50 हजार गरीब परिवारों को राशन नहीं मिलता था उनको राशन देने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही 80 वर्ष के उपर के वृद्धजनो को राशन घर पहंुचाकर देने का कार्य भी किया जा रहा है।